Breaking News

मौसम विभाग ने दिल्ली में जारी किया रेड अलर्ट, पारा 45 के पार

मौसम विभाग ने दिल्ली में जारी किया रेड अलर्ट, पारा 45 के पार

उत्तर भारत में मई का आखिरी दिन सबसे गर्म दिन रहा तो वहीं जून के पहले दिन शनिवार सुबह तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। आज सुबह राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 48 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि गुजरते दिन के साथ गर्मी भी बढ़ती जा रही है।

उत्तर भारत के कई शहरों में पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया है। राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में लोग लू और गर्मी से परेशान हैं। वहीं यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे प्रदेशों में भी गर्मी चरम पर है।

राजधानी दिल्ली में भी पारा पिछले 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही अधिकतर जगह 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में दिनभर लू के तेज थपेड़ों ने लोगों को बेहद परेशान किया। दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन दिन में इसने 45 डिग्री का भी स्तर छू लिया। इससे पहले 2012 में 31 मई को दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विभाग के मुताबिक, अक्षरधाम मंदिर के नजदीक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स केंद्र पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 46.6 तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी में शनिवार से लेकर आगामी बृहस्पतिवार तक दिल्ली का तापमान करीब 45 डिग्री ही रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में अधिक परिवर्तन की संभावना नहीं है। अगले तीन दिन गर्मी की स्थिति गंभीर होने के साथ-साथ लू का कहर जारी रहने की भी संभावना है। जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी भाग में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *