Breaking News

बीजेपी में अश्वनी त्यागी की प्रोन्नति-बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष

ASHAWANI TYAGI & RAJIV AGGRAWAL
ASHAWANI TYAGI & RAJIV AGGRAWAL

ग़ाज़ियाबाद (11 फरवरी 2018)- बीजेपी में अश्वनी त्यागी को तरक़्क़ी मिली है। उत्तर प्रदेश बीजेपी में अभी तक उपाध्यक्ष पद पर रहे अस्वनी त्यागी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस बारे में बीजेपी नेता राजीव अग्रवाल ने एक प्रेस रिलीज़ जारी करके बताया है कि बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी , महामंत्री राजीव अग्रवाल महामंत्री राजेश त्यागी, महामंत्री लेखराज माहौर औऱ भारतीय जनता पार्टी महानगर के समस्त संगठन की पदाधिकारियों की ओर से अश्वनी त्यागी को पश्चिम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *