Breaking News

पर्यावरण को बचाने के लिए हरियाणा महिला कांग्रेस सेवादल ने कमर कसी

हरियाणा (7 जून 2021)- कोरोना महामारी के दौरान हर देशवासी को प्राण वायू यानि ऑक्सीजन की एहमियत पता चल गई है। आज पूरा देश मान चुका है कि अगर हमने इसी तेजी़ से पेड़ों की कटाई जारी रखी और नये पेड़ों को नहीं लगाया तो आने वाला समय और भी भयावह हो सकता है। वृक्षों और पर्यावरण की एहमियत को समझते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई के आह्वान पर महिला कांग्रेस सेवादल मैदान में उतर पड़ा है।
हरियाणा महिला कांग्रेस सेवादल की सहयोगियों ने न सिर्फ जनआंदोलन चला कर पौधारोपड़ किया बल्कि समाज को खासतौर से महिलाओं को भी जागरुक किया। हरियाणा कांग्रेस सेवादल की जुझारू सिपाही सुनीता शर्मा ने पूरे हरियाणा की महिलाओं को इस बात के लिए प्रेरित किया है कि अगर आने वाली पीढ़ी को सांस मुहय्या कराना है तो ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाएं और पेड़ों को कटने से बचाएं।
इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश प्रमुख सुनीता शर्मा के नेतृत्व में सभी जिलों में पौधारोपण का कार्य किया गया। सुनीता शर्मा की कोशिशों से कैथल, गुरुग्राम, मेवात, यमुनानगर रोहतक, पलवल, सोनीपत, सिरसा, करनाल, फरीदाबाद, अंबाला, कुरूक्षेत्र , जींद आदि जिलों में महिलाओं ने वृक्षारोपड़ मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

sunita sharma congress sevadal
haryana congress sewadal
tree plantation
congress sewadal women wing

About The Author

Momizat Team specialize in designing WordPress themes ... Momizat Team specialize in designing WordPress themes

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *