Breaking News

सैन्य शक्ति में इज़ाफा-भारत का सतह से सतह तक मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का सफल फायरिंग

Surface-To-Surface BrahMos Missiles Test Fires  Successfully BY INDIAN Air Force
नई दिल्ली (24 अक्तूबर 2019)- भारत की सैन्य ताकत में इजाफे की दिशा में एक क़दम और उठाया गया है। भारतीय वायु सेना की ब्रह्मोस इकाई ने 21 और 22 अक्टूबर, 2019 को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के ट्राक द्वीप में सतह से सतह पर मार करने वाली दो मिसाइलों की सफलतापूर्वक फायरिंग की है। प्रशिक्षण अभियान के एक हिस्‍से के रूप में भारतीय वायुसेना द्वारा दोनों फायरिंग की गई हैं। ब्रह्मोस लैंड अटैक क्रूज़ मिसाइलों ने 300 किलोमीटर दूर निर्धारित लक्ष्य को निशाना बनाया और दोनों ही मामलों में सीधा-सीधा लक्ष्‍य को साध लिया। भारतीय वायुसेना द्वारा की गई फायरिंग से इसकी इकाइयों की गतिशीलता और सक्रियता से जुड़ी सटीकता प्रदर्शित होती है। इससे पहले भारतीय वायुसेना ने पोखरण में सतह से सतह मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल की सफलतापूर्वक फायरिंग की थी।
इसके अलावा, भारतीय वायुसेना ने उसी क्षेत्र में मई 2019 में अपने फ्रंटलाइन सू-30एमकेआई लड़ाकू विमान हवा से हवा में मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल की सफलतापूर्वक फायरिंग की थी।
पीआईबी की रिलीज़ के मुताबिक बीएपीएल द्वारा विकसित 2.8 मेक वाली ब्रह्मोस मिसाइल अत्याधुनिक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। यह प्रक्षेपास्त्र दुश्मन के सुरक्षित इलाके में लक्ष्यों को आसानी से बेधने के लिए अत्‍यधिक अनुकूल है। ब्रह्मोस मिसाइल भारतीय वायु सेना को समुद्र या किसी भी लक्ष्य पर बड़े स्टैंड-ऑफ रेंज से दिन या रात और सभी मौसम में पिनपॉइंट सटीकता के साथ हमला करने की एक वांछित क्षमता प्रदान करती है। मिसाइल अचूक सटीकता के साथ कार्य करती है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *