Breaking News

sardar patel नये भारत के निर्माण में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका:- योगी आदित्यनाथ

lucknow news  लखनऊ (15 दिसम्बर  2022)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जीपीओ के सरदार पटेल पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत माता के महान सपूत लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पावन पुण्य तिथि है। आज ही के दिन सन् 1950 में उन्होंने इस पावन धराधाम से विदाई ली थी और भावी पीढ़ी के लिए एक महान आदर्श देश के सामने रखा था। सरदार पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आजादी के बाद संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। स्वतंत्र भारत के शिल्पी के रूप में सभी लोग उन्हें श्रद्धा व सम्मान के साथ स्मरण करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के समय 563 से अधिक रियासतों का एकीकरण करके भारत गणराज्य का हिस्सा बनाना एक चुनौतीपूर्ण और दुरूह कार्य था। बहुत सी रियासतें उस समय विचलन की स्थिति में थी। इनमें जूनागढ़ और हैदराबाद रियासतों की हरकतों के बारे में सभी जानते हैं। सरदार पटेल की दूरदर्शिता व दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने इनकी एक न चली, और सभी रियासतों ने शान्तिपूर्ण तरीके से भारत गणराज्य का हिस्सा बनकर वर्तमान भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इसका सर्वाधिक श्रेय लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को जाता है।

उन्होने कहा कि नये भारत के निर्माण में भी सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका थी। आजादी के बाद उन्होंने शिक्षा तथा कृषि के क्षेत्र में सुधारों को प्रेरित किया। सरदार पटेल के द्वारा आजादी की लड़ाई में तथा उसके बाद जिस भूमिका का निर्वहन किया गया, वह आज भी हमारे लिए प्रासंगिक और प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की एकता व अखण्डता के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान से हमारी वर्तमान व भावी पीढ़ी प्रेरित होती रहेगी। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन्त बनाये रखने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति समारोह समिति के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व श्री राम कुमार वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधायक शशांक वर्मा, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति समारोह समिति की अध्यक्ष राजेश्वरी देवी वर्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

#cmup  #sardarvallabhbhaipatel   #cmpaidtribute  #yogiadityanath  #oppositionnews

 

 

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *