Breaking News

बाढ़ से बचाव के लिए नई तकनीक व सोच की आवश्यकता:- सौरभ भट्ट

Meeting regarding flood protection गाजियाबाद( मई 2024) जिलाधिकारी  इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व  सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में महात्मा गांधी सभागार में बाढ़ नियंत्रण के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान बाढ़ से सम्बंधित विभिन्न पर बिन्दुओं जिनमें नदियां, अधिकतम निस्सरण,  कुल बंधों की लम्बाई, खतरे का निशान बाढ़ कन्ट्रोल रूम, बाढ़ चौकियां, नालों की संख्या और लम्बाई, जल प्लावन से प्रभावित ग्राम, गत वर्ष का अधिकतम निस्सरण बाढ़ से प्रभावित ग्राम,  बाढ़ पूर्वानुमान सूचना व्यवस्था, पीत सिग्नल, हरित संकेत की विस्तार से जानकारी ली। जिसमें उन्होने जाना कि गाजियाबाद में यमुना नदी जो हिमालय के बर्फ पिघलने से बहती है व हिण्डन नदी जो सहारनपुर से प्राकृतिक नालों से होने वाले प्रवाह से बहती है। यमुना नदी पर ओखला बैराज है जो लोनी/ओखला तहसील में है व हिण्डन नदी में हिण्डन बैराज है जो मोदीनगर/गाजियाबाद तहसील में हैं।

श्री सौरभ भट्ट ने कहा कि बाढ़ पर काबू पाने के लिए पहले जरूरी हैं कि उसका प्रभाव कैसे कम किया जाये। नालों की सफाई करवाई जाये। इंसानों के साथ ही उनके जीव-जन्तुओं की और  सामान की सुरक्षा की जाए। अगर आवश्यकता हैं तो उन्हें समय से स्थानान्तरित किया जाये। उन्होंने कहा कि अभी तक जहां-जहां बाढ़ आयी हो वहां के अधिकारियों और ग्राम प्रधानों व अन्य वरिष्ठ बुद्धिजीवी लोगों से सम्पर्क कर, बाढ़ को रोकने व नुकसान से बचने के ​बारे में चर्चा की जाए। बाढ़ से बचाव के लिए परम्परागत तरीकों के साथ नई तकनीक और सोच के साथ काम किया जाए।

बैठक में मुख्य रूप से  डीईओ योगेन्द्र प्रताप सिंह एसीएमओ डॉ.अमित,ल सहित तमाम अधिकारी शामिल थे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *