Breaking News

एक दिन में 342 संक्रमितों की जान गई, 10 दिन में पहली बार महाराष्ट्र में मौतों की संख्या कम हुई, तमिलनाडु में 49 मरीजों ने दम तोड़ा



कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या 12,604 हो गई है। गुरुवार को 342 संक्रमितों की जान चली गई। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 100 लोग थे। हालांकि, राहत की बात है कि पिछले दस दिन में पहली बार यहां मरने वालों की संख्या में कमी आई है। इसके पहले यहां हर दिन 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही थी।

तमिलनाडु में हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। यहां गुरुवार को भी 49 लोगों की जान चली गई। एक हफ्ते से लगातार राज्य में 45 से ज्यादा संक्रमित दम तोड़ रहे हैं। गुजरात में 31 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों की संख्या अब 1592 हो गई है। वहीं, दिल्ली में 65 लोगों ने दम तोड़ा।

यूपी में 23 की मौत, राजस्थान में 17 ने जान गंवाई
उत्तर प्रदेश में भी लगातार मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में यहां 23 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में 17 संक्रमितों ने दम तोड़ा। उधर, पश्चिम बंगाल में 12, कर्नाटक में 12, जम्मू कश्मीर में 7, बिहार और पंजाब में 5-5, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 4-4, तेलंगाना में 3, आंध्र प्रदेश में 2 की मौत हुई। असम, केरल, झारखंड में एक संक्रमित ने दम तोड़ा।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 5,751
दिल्ली 1,969
गुजरात 1,592
तमिलनाडु 625
पश्चिम बंगाल 518
मध्य प्रदेश 486
उत्तर प्रदेश 488
राजस्थान 330
तेलंगाना 195
हरियाणा 134
कर्नाटक 114
आंध्र प्रदेश 92
पंजाब 83
जम्मू कश्मीर 71
बिहार 44
उत्तराखंड 26
केरल 22
झारखंड 11
छत्तीसगढ़ 09
असम 09
हिमाचल प्रदेश 07
चंडीगढ़ 06
पुडुचेरी 05
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
कुल 12,539

22 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई 3,244
अहमदाबाद 1,253
धुले 494
ठाणे 642
पुणे 610
चेन्नई 458
कोलकाता 308
इंदौर 182
जयपुर 139
सांगली 135
औरंगाबाद 168
सोलापुर 184
सतारा 104
सूरत 106
नार्थ 24 परगना 77
रायगढ़ 86
पालघर 82
भोपाल 73
उज्जैन 67
हावड़ा 66
आगरा 72
मेरठ 77

16 जून को 2004 मौतें हुई थीं

तारीख

मौतें
10 जून 387
11 जून 396
12 जून 388
13 जून 311
14 जून 321
15 जून 396
16 जून 2004
17 जून

325

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Mumai Delhi (India) Coronavirus Update | Corona Virus (COVID 19) India Death Toll Day Wise Details and Information Latest Updates; Mumai Delhi Tamil Nadu Gujarat Maharashtra

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *