Breaking News

अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका ने मौलाना साद को बताया देश का गद्दार, कहा- इसे पकड़वाने वाले को दूंगी 51 हजार रुपए



अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने हजरत निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात आयोजित करने वाले मौलाना साद को पकड़वाने वाले को 51 हजार रुपए इनाम देने का ऐलान किया है। वर्तिका ने कहा- मौलाना साद पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। उसने देश की जनता को कोरोना महामारी की आपदा में डाला है।

वर्तिका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वर्तिका ने कहा- निजामुद्दीन मरकज से निकले हजारों लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए हैं। इसके कारण पूरे देश में सक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। मौलाना साद ने देश के साथ गद्दारी की है। उसके खिलाफ देशद्राह का मुकदमा दर्ज हो।

वर्तिका सिंह ने वीडियो में कहा कि वह देश की जिम्मेदार नागरिक व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के कारण यह घोषणा करती हैं कि जो भी व्यक्ति, पुलिस या प्रशासन का जिम्मेदार मौलाना साद को पकड़वाएगा। उसे वह अपनी तरफ से 51 हजार रुपए का इनाम देंगी। उन्होंने देश के नागरिकों से इस काम में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि मौलाना साद के पकड़े जाने के बाद ही देश सुरक्षित हो सकेगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


वर्तिका सिंह ने मौलाना साद पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *