Breaking News

24 घंटे में संक्रमण के 15 नए मामले; दारूल उलूम फरंगी महल ने जारी किया फतवा, महामारी में बीमारी छिपाना या टेस्ट न कराना गैर शरई काम



कोरोनावायरस (कोविड-19) की जांच में सहयोग न करने वाले विशेष संप्रदाय के लोगों के लिए दारूल उलूम फरंगी महल ने फतवा जारी किया है। मुस्लिम धर्मगुरु खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा- कोरोना वायरस की जद में आए लोगों को अपना टेस्ट कराना चाहिए और इलाजभी जरुरी है। इस्लाम में एक इंसान की जान बचाना कई इंसानों की जान बचाने जैसा है।इसको छिपाना कतई जायज़ नहीं है। अगर लोग महामारी में अपना इलाज और टेस्ट नहीं कराते हैं लोग तो ये बिल्कुल गैर शरई काम है।

उत्तर प्रदेश में दिल्ली से सटा नोएडा शहर (गौतमबुद्धनगर) कोरोना का ऐपिसेंटर बन चुका है। यहां अब तक कोरोना के 48 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। बुधवार को राज्य में कोरोना के 15 नए मरीज मिले। इनमें नोएडा के 9, बुलंदशहर के 2 और बस्ती, मेरठ, लखनऊ व आगरा में एक-एक केस शामिल है। कोरोना ने राज्य के 16 शहरों तक पांव पसार चुका है। अब तक 118 केस पॉजिटिव मिल चुके हैं।

लखनऊ: डॉक्टर की सास के बाद ससुर भी कोरोना पॉजिटिव
कनाडा से राजधानी लखनऊ लौटी महिला डॉक्टर की सास के बाद उसके ससुर में भी कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। वे सेना के सेवानिवृत्त अफसर हैं। इससे पहले उनकी बहू व पत्नी में संक्रमण पाया की पुष्टि हुई थी। सेवानिवृत्त अफसर को कमांड अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मेरठ में इंडोनेशिया का जमाती संक्रमित
बुधवार सुबह मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। जबकि एक अन्य की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है। वहीं, एक इंडोनेशिया के जमाती में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ राजकुमार चौधरी ने बताया कि बुधवार को कोरोना टेस्ट में 60 लोगो की जांच की गई थी, जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जिस व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव आया है वह सरधना की एक मस्जिद में रूका हुआ था। दो दिन पहले पुलिस ने मस्जिद से 9 विदेशी जमातियों को ढूंढा था। ये सभी इंडोनेशिया के बताए गए थे। इन सभी को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से आज आठ की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जबकि एक की पॉजिटिव आयी है। अब तक मेरठ में 20 लोग हुए पॉजिटिव मिले। जिसमें बुधवार को एक की मौत हो चुकी है। बुधवार को पॉजिटिव मिला शख्स इंडोनेशिया का रहने वाला है। उसे 29 मार्च को पुलिस ने सरधना से पकड़ा था।

उप्र में अब तक रोगियों की मौत-

शहर रोगी की उम्र संक्रमण की पुष्टि कब? मृत्यु कब? मेडिकल हिस्ट्री
बस्ती 25 वर्षीय युवक एक अप्रैल 30 मार्च लिवर व किडनी रोग
मेरठ 72 वर्षीय बुजुर्ग 29 मार्च एक अप्रैल डायबिटीज, क्रॉनिक पल्मोनरी डिजीज

प्रदेश के 1614 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण

उत्तर प्रदेश में अब तक 118कोरोना पॉजिटिव केस मिले। अब तक 1,614 लोगों में कोरोना जैसालक्षण पाया गया है। कोरोना प्रभावित देशों से अब तक 54,156 लोग उत्तर प्रदेश लौटे हैं। 12,414 लोगों को 28 दिन के ऑब्जरवेशन पर रखा गया है।

यहां-यहां इतने केस-

शहर केस रिकवर
नोएडा 48 06
लखनऊ 10 01
आगरा 12 08
गाजियाबाद 08 02
बरेली 06
बुलंदशहर 03
पीलीभीत 02
वाराणसी 02
मेरठ 20
बस्ती 02
लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर नगर, जौनपुर, शामली, बागपत 06
कुल 118 17

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


प्रतीकात्मक।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *