Breaking News

लॉकडाउन के बीच बाजार में जुटी भीड़ को हटाने पहुंची पुलिस टीम से अराजकतत्वों ने की अभद्रता, दो गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार को नवाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि, पीआरवी 368 बाजार में जुटी भीड़ को हटाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान लोग पुलिस टीम से उलझ गए। सिपाहियों के साथ हाथापाई की कोशिश की। टीम ने और फोर्स बुलाई। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान दो भाईयों को हिरासत में लिया गया है। जबकि, अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि, नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में मुर्गा-मछली बाजार में 10 से 20 लोग एक साथ झुंड लगाए खड़े हुए थे। इसकी सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लोगों को घरों में रहने की बात कही। लेकिन लोग पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने लगे। टीम ने नवाबाद थाने से फोर्स मंगाई। टीम ने लोगों को खदेड़ दिया है। मौके पर फोर्स मुस्तैद है।

अभद्रता कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर वैधानिक कारवाई की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। किसी ने लॉकडाउन तोड़ा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


पुलिस ने बाजार में लोगों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए समझाया।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *