Breaking News

घर की छत पर पढ़ी सामूहिक नमाज; सोशल डिस्टेंसिंग का सबक देने पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने किया हमला, दरोगा समेत 4 घायल



उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को एक घर की छत पर सामूहिक तौर पर नमाज पढ़ी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जब सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही तो उपद्रवियों ने हमला कर दिया। जिससे चौकी प्रभारी, एलआईयू सिपाही 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद जब थाने से और फोर्स पहुंची तो स्थिति पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक नमाजी मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने घरों की तलाशी लेकर उप्रदवियों को खोजा है। ड्रोन के जरिए भी उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।

कोरोनावायरस के रोकथाम के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। ऐसे में देश के बड़े धर्मस्थल व मंदिरों के कपाट बंद हैं। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी गुरुवार को अपील की थी कि, जुमे की नमाज घरों में ही रहकर पढ़ी जाए। जिस पर लोगों ने अमल भी किया। लेकिन सदर कोतवाली क्षेत्र में काग्जियान मोहल्ला स्थित साबिर के मकान की छत पर शुक्रवार की दोपहर 25 से 30 नमाजी जुट गए।

इसकी सूचना पाकर हाजी शरीफ चौकी इंचार्ज आनंद पांडेय, एलआईयू सिपाही राजवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस वालों ने नमाज के बाद छत से नीचे उतरने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, लॉकडाउन की जानकारी देने लगे। लेकिन नमाजी बहस करने लगे। यह देख पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उपद्रवियों ने कुल्हाड़ी, फावड़े से हमला कर दिया। छतों से भी पथराव शुरू हो गए। भीड़ ने एलआईयू सिपाही की पिटाई की और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी।

पथराव में चौकी प्रभारी आनंद पांडेय समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद एसडीएम सदर शैलेश कुमार, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति, एएसपी विनोद कुमार, कोतवाल नागेंद्र पाठक फोर्स के साथ पहुंचे और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि, घायल दो सिपाहियों की हालत गंभीर है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी कुछ और लोगों को भी पकड़ा जाएगा। इस मामले में कठोरतम कार्रवाई होगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


पथराव में घायल पुलिसकर्मी।


घायल पुलिस कर्मी का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी।


मुस्लिम धर्मगुरुओं की अपील के विरुद्ध लोग मस्जिद पहुंचे थे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *