Breaking News

एक दिन में रिकॉर्ड 392 संक्रमितों ने दम तोड़ा: दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के पार; महाराष्ट्र में 152 मौतें



देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 8,500 हो गई है। गुरुवार को रिकॉर्ड392 मौतें हुईं। ये अब तक एक दिन में हुई मौतों के आंकड़ों में सबसे ज्यादा है। इसके पहले बुधवार 10 जून को 387 लोगों की जान गई थी।देश की राजधानी दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 101 मौतें हुईं। दिल्ली में अब तक 1,085 लोगों की जान संक्रमण से गई है।

महाराष्ट्र में भी 24 घंटे में 152 लोगों की मौत हुई। यह महाराष्ट्र में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। यहां मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के करीब पहुंच गया है। पूरे महाराष्ट्र मेंअब तक 3,590 लोग जान गंवा चुके हैं। पुडुचेरी में पहली बार दो मौतें एक साथ हुईं।

इन राज्यों में भी हुई मौतें

गुजरात में 38 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां मरने वालों की संख्या अब 1385 हो गई है।उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 20 से ज्यादा मौतें हुईं। 24 घंटे में यहां 24 लोगों ने दम तोड़ दिया। उधर,तमिलनाडु में 23, हरियाणा में 12,पश्चिम बंगाल में 10, तेलंगाना में 9, राजस्थान में 5, पंजाब और मध्य प्रदेश में4-4, कर्नाटक में 3, आंध्र प्रदेश में 2 मौतें हुईं। ओडिशा, जम्मू कश्मीर और केरल में 1-1 संक्रमितों की जान गई। इसके पहले बुधवार को अब तक की सबसे ज्यादा 387 मौतें हुई थीं।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 3590
गुजरात 1385
दिल्ली 1085
पश्चिम बंगाल 442
मध्य प्रदेश 431
तमिलनाडु 349
उत्तर प्रदेश 345
राजस्थान 264
तेलंगाना 165
आंध्र प्रदेश 80
पंजाब 59
जम्मू-कश्मीर 52
हरियाणा 64
कर्नाटक 72
बिहार 34
ओडिशा 12
झारखंड 08
हिमाचल प्रदेश 07
चंडीगढ़ 05
केरल 19
उत्तराखंड 15
छत्तीसगढ़ 05
असम 05
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
पुडुचेरी 02
कुल 8,500
यह फोटो दिल्ली के निगम बोध घाट की है। अंतिम संस्कार के लिए लाए गए शव को ट्रॉली पर रखकर ले जाया गया।

20 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई 1954
अहमदाबाद 1117
पुणे 447
कोलकाता 275
ठाणे 398
चेन्नई 276
इंदौर 163
जयपुर 119
जलगांव 120
सोलापुर 120
सूरत 90
औरंगाबाद 123
नासिक 100
भोपाल 66
उज्जैन 64
रायगढ़ 58
हावड़ा 55
नार्थ 24 परगना 63
आगरा 58

10 जून को 387 मौतें हुई थीं

तारीख

मौतें
01 जून 201
02 जून 221
03 जून 259
04 जून 274
05 जून 286
06 जून 298
07 जून 261
08 जून

266

09 जून 241
10 जून 387

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Record Death toll in india due to coronavirus. Highest Death in single day spike in maharashtra, delhi, uttar pradesh.

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *