Breaking News

गलवान घाटी में हिंसक झड़प के तीन दिन बाद चीन ने भारत के दो मेजर समेत 10 जवान रिहा किए



लद्दाख के गलवान में 15 जून कोभारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में शुक्रवार को नई बात सामने आई।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की सेना नेभारत के 10 जवानों को बंधक बना लिया था। गुरुवार कोबातचीत के बाद इन्हेंरिहा कर दिया गया। हालांकि, इस पर सेना का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

गलवान घाटी में सोमवार रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए। चीन के भी 40 सैनिक मारे गए। इनमें यूनिट का कमांडिंग अफसर भी शामिल है। यह अफसर उसी चीनी यूनिट का था, जिसने भारतीय जवानों के साथ हिंसक झड़प की।

सेना ने कहा था- गलवान में 76 जवान घायल हुए थे
गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों में हुई झड़प में घायल कोई भी भारतीय जवान गंभीर नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सेना के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्रों नेबताया कि 18 जवान लेह और 58 सैनिक दूसरे अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से सभी की स्थिति अब स्थिर है। सूत्रों ने कहा कि लेह के 18 जवान 15 दिन में ड्यूटी पर आ जाएंगे। अन्य अस्पतालों में भर्ती जवानों को ड्यूटी पर लौटने में महज एक हफ्ते का वक्त लगेगा।उधर, सेना ने यह भी कहा था कि कोई भी जवान लापता नहीं है।

दोनों पक्षों के मेजर जनरलों के बीच लगातार तीन दिन बैठक हुईं
चीन और भारत के मेजर जनरल ने गलवान विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बैठक की। यह मीटिंग करीब 6 घंटे तक चली। यह बैठक गलवान घाटी के करीब ही हुई है। इसमें किस मुद्दे पर बात हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई।इससे पहले बुधवार को हुई बातचीत में भी दोनों देशों के अफसरों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। मंगलवार को भीझड़प को लेकर बातचीत हुई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


चीन और भारत के मेजर जनरल ने गलवान विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बैठक की। -फाइल फोटो

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *