Breaking News

कोर टीम के साथ सीएम योगी ने किया मंथन; यूपी में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ने के आसार



कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को पूरी हो रही है। इससे पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोर टीम के साथ बैठक मेंलॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने पर मंथन हुआ है।हालांकि, इसका अभी अधिकारिक ऐलान बाकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को अपने दूसरे संबोधन में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। सीएम योगी समेत देश के 9 राज्य लॉकडाउन बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार से कर चुके हैं। केंद्र सरकार भी देशभर में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा सकती है।

पांच राज्योंने 30 अप्रैल तक बढ़ाया है लॉकडाउन
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अब तक पांच राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल और तेलंगानासरकार ने शनिवार को लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की। वहीं, पंजाब और ओडिशा पहले ही यह फैसला करचुके हैं।ओडिशा लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने वाला पहला राज्य है। उसने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन और 17 जून तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र से उड़ानें भी बंद रखने की अपील की। इसके अलावा पंजाब ने भी कर्फ्यू 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। कर्नाटक भी लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पुड्डुचेरी भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं।

तबलीगी जमातियों के चलते बढ़े यूपी में मरीज
उत्तर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 464 तक पहुंच गई है। इसमें 264 लोग तब्लीगी समाज से जुड़े हुए हैं। अब तक राज्य में छह रोगियों की मौत हुई है। हालांकि, राहत की बात है कि अभी तक 45 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। योगी सरकार ने दिल्ली मरकज से लौटे जमातियों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। बहराइच में 21 जमातियों का क्वारैंटाइन का समय समाप्त होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इसमें इंडोनेशिया और थाईलैंड मूल के जमाती भी शामिल हैं। इस बीच, सरकार ने रामपुर से सपा सांसद आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय को टेकओवर कर लिया है। अब वहां प्रशासन की ओर से क्वारैंटाइन सेंटर बनाया जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


उत्तर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 464 तक पहुंच गई है। इसमें 264 लोग तब्लीगी समाज से जुड़े हुए हैं। अब तक राज्य में छह रोगियों की मौत हुई है। हालांकि, राहत की बात है कि, अभी तक 45 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *