Breaking News

हरियाणा में जनता के बीच कांग्रेस सेवादल की शेरनियां!

हरियाणा (18 जून 2021)- अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संघठक लाल जी देसाई हरियाणा महिला कांग्रेस सेवादल की कार्यकर्ताओं को यूं ही शेरनियों के नाम से अलंकृत नहीं करते हैं। बल्कि जनता के प्रति इन महिला कार्यकर्ताओं का समर्पण शायद लाल जी देसाई को ऐसा कहने को मजबूर करता होगा।
दरअसल हाल ही में एक ज़ूम मीटिंग के दौरान लाल जी देसाई ने कांग्रेस सेवादल के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि कोविड महामारी के समय परेशान जनता की सेवा करना और उनके दर्द समझना हर सेवादली का फर्ज है। लाल जी देसाई ने कहा कि महामारी के दौरान अगर सेवादल की कोशिशों से किसी भूखे या परेशान हाल की मदद हो सकी तो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी।
इस अपील पर यूं तो देशभर के कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कमज़ोर और परेशान लोगों की मदद शुरु कर दी थी। लेकिन हरियाण महिला सेवादल की सहयोगियों ने विशेषतौर पर लाल जी देसाई की अपील को सम्मान दिया है। शुक्रवार को भी हरियाणा महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा के नेतृत्व में यहां के कई जिलों की सेवादल की बहनों ने लोगों तक दवाईयां, सेनेटाइजर, व गली मोहल्ले में सेनेटाइजेशन का कार्य किया है। इस दौरान कैथल, कुरुक्षेत्र,यमुनानगर, रोहतक, सिरसा,जींद,अंबाला, सोनीपत, करनाल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात मास्क वितरण,जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाने का कार्य किया गया है।

haryana congress sevadal women wing helping poors
haryana congress sevadal women wing helping poors
haryana congress sevadal women wing helping poors

About The Author

Momizat Team specialize in designing WordPress themes ... Momizat Team specialize in designing WordPress themes

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *