Breaking News

har ghar tiranga in ghaziabad हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गाजियाबाद बीजेपी गंभीर

OPPOSITION NEWS

azadi ka amrit mahotsav in ghaziabad
azadi ka amrit mahotsav in ghaziabad

-भाजपा महानगर अध्यक्ष ने विपक्षी दलों से भी घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की
-बुधवार को निकलेगी गाजियाबाद में तिरंगा यात्रा
गाजियाबाद (9 अगस्त 2022)- आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर पूरे देश में उत्साह है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री माननीय मोदीके के आवाहन पर घर घर तिरंगा लगाने के अभियान सफल बनाने के लिए प्रथम चरण में झंडा एकत्रीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है।इस अभियान के चलते बूथ व सेक्टरों पर बैठक करके कार्यकर्ताओ के माध्यम से जनसहयोग लिया जा रहा है। सभी जनप्रतिनिधि, प्रमुख व्यक्ति व जनता के सहयोग से झंडे एकत्रित किये गए हैं। महानगर में लगभग 3 लाख झंडे लगाए जाएंगे।भाजपा महानगर अध्यक्ष ने विपक्षी दलों से भी घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की
यह जानकारी भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को दोपहर 3 बजे रामलीला मैदान घंटाघर से चौधरी मोड़, अंबेडकर रोड, नवयुग मार्केट से होती हुई रामलीला मैदान तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। तिरंगा यात्रा में प्रदेश कैबनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र, प्रदेश में मंत्री नरेंद्र कश्यप, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, सभी विधायक, महापौर आशा शर्मा, पार्षदगण के साथ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमाननीय निवासी उपस्थित रहेंगे। संजीव शर्मा ने विपक्षीय दलों के नेताओ से भी घर घर तिरंगा लगाने की अपील की। साथ ही कहा कि तिरंगा लगाते समय सभी सावधानिया बरतनी है भूल से भी तिरंगे झंडे का अपमान ना हो जाये। इस अभियान के उपरांत हम सभी झंडे को उतार कर अपने घरों में उचित साथ पर सम्मान से रखे। हमारा देश घर घर तिरंगा लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाला है।
प्रेस वार्ता में तिरंगा यात्रा के संयोजक राजेश त्यागी, सह संयोजक सुनील यादव व महामंत्री सुशील गौतम, जयकमल अग्रवाल व नीरज गोयल उपस्थित रहे। #harghartiranga #azadi ka amrit mahotsav #harghartirangainghaziabad #azadikaamritmahotsavinghaziabad #ghaziabadnews #oppositionnews

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *