Breaking News

ghziabad news बीजेपी उम्मीदवार के चुनाव प्रचार का शुभारम्भ

ghaziabad news गाजियाबाद(24 अप्रैल 2023) सोमवार को गाजियाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार सुनीता दयाल के चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। उन्होंने इस मौके पर चुनाव प्रचार के लिए तैयार रथ को भी हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि गाजियाबाद देश की प्रमुख 10 शहरों की श्रेणी में आता है यहां पर ट्रिपल इंजन सरकार ने बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान महापौर आशा शर्मा ने जो काम पूरे छोड़े थे उन्हें सुनीता दयाल पूरा करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सुनीता दयाल की सफलता के लिए युद्ध स्तर पर सक्रिय हो जाए।

जिला प्रभारी राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को  आत्मसात करते हुए कार्यकर्ता पार्टी के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो आम कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हैं। उन्हीं का बयान सुनीता दयाल इसका जीता जागता उदाहरण है।

इस मौके पर सुनीता दयाल ने कहा कि पार्टी की सामान्य कार्यकर्ता पार्टी ने जो उन्हें सम्मान दिया है उसका आभार व्यक्त करती हैं और अमीर बनने के बाद जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करें । इससे पहले बृजेश पाठक राजनगर राजनगर पहुंचे यहां भाजपा उम्मीदवार सुनीता दयाल के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया गया था इसके बाद सुनीता दयाल नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। इस दौरान  राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, नगर विधायक अतुल गर्ग,मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी, साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा, डॉक्टर रमेश चंद तोमर, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व सांसद, अशोक मोगा, उद्यमी सुधीर कुमार अरोरा सहित सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

#deputychiefminister  #brijeshpathak  #bjpcandidate  #sunitadayal  #oppositionnews

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *