Breaking News

ghaziabad news युवा सप्ताह में कौशल विकास दिवस पर हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

ghaziabad news गाजियाबाद(18जनवरी2023) स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में 12 से 19 जनवरी, 2023 तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद, उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कौशल विकास दिवस पर हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन विवेकानंद नगर गाजियाबाद और सांसद आदर्श गांव राजपुर लोनी में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विवेकानंद नगर में नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने तथा राजपुर में अनीता रूहेला प्रशिक्षिका ने किया। कार्यक्रम का संयोजन विवेकानंद नगर में साथी फाउंडेशन की अध्यक्ष काजल छिब्बर ने तथा राजपुर में माया भाटी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले  प्रतिभागियों द्वारा तैयार किये गए सामान की तकनीकी, लागत और समय की जानकारी दी गई । हस्तशिल्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता विवेकानंद नगर में गुलफ्शां और चांदनी पहला, मनोज और हसीना दूसरा और मोनिका व गंगा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हस्तशिल्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता राजपुर में खुशबू ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय एवं रोशनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट और मैडल देकर सम्मानित किया गया। विवेकानंद नगर के कार्यक्रम में नरेंद्र कौर, मुन्नी, नायशा, जूही, फिरोजा, मिन्नी, नीलम तथा राजपुर में गाँव प्रधान श्रीमती रेनू, लक्ष्मी पंचायत सहायक, अनूप कुमार आदि मौजूद थे।

#nationalyouthweek  #dmghaziabad  #rakeshkumarsingh  #nehruyuvakendra #oppositionnews

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *