Breaking News

ghaziabad news अलग प्रदेश बनाने के लिए जनमत संग्रह की तैयारी

ghaziabad news गाजियाबाद(10फरवरी 2025) सरकार से लंबे समय से पश्चिम उत्तर प्रदेश के 27 जिलो को मिलाकर अलग प्रदेश बनाए जाने की मांग पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा कर रहा है इसी कड़ी को जोड़ते हुए अब मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के 27 ज़िलों में जनमत संग्रह कराने का फ़ैसला किया है।

इसका निर्णय  रविवार को लेकर  बम्हेटा में मौजूद जयपुरिया  फार्म हाउस में आयोजित बैठक में लिया गया। जनमत संग्रह के लिए मोर्चा ने  कई जगहों को चुना है जिनमें कलेक्ट्रेट का द्वार , घंटा घर नगर निगम के दफ्तर का गेट, तहसील व नए बस स्टैंड के पास मेट्रो स्टेशन है। इन जगहों पर मोर्चा के सदस्य बैलेट पेपर से लोगों से जनमत कराएंगे।

इस बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद लोगों में पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव, महासचिव कर्नल सुधीर चौधरी,  गाजियाबाद जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाराशर, जगदीश सिंह जिला अध्यक्ष मेरठ, ओमप्रकाश  सैना खालिद मिर्जा, गौरव यादव, टीकम नागर, सौरभ अग्रवाल, गौरव यादव , सत्य प्रकाश गिरी, पवन रघुवंशी, जगदीश प्रसाद शर्मा,  आदि मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *