ghaziabad news गाजियाबाद(27 मई 2023) नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर सुनीता दयाल औऱ 100 पार्षदों ने शनिवार की शाम को पद और गोपनीयता की शपथ ली। महापौर सुनीता दयाल को मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने शपथ दिलाई इसके बाद 100 नवनिर्वाचित पार्षदों को महापौर सुनीता दयाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह,उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,नरेंद्र कश्यप के अलावा विधायक अजीत पाल सिंह सुनील कुमार शर्मा जिलाधिकारी
राकेश कुमार सिंह पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा, नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल तथा क्षेत्र अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता देश राज देसी मौजूद थे।
शपथ समारोह नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किया गया। इस मौके पर सुनील दयाल ने कहा कि शहर के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी और उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है और महापौर जैसे पद पर आसीन किया है। वह जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगी।
बहुत ही जल्द शहर में फ़र्क नज़र आने लगेगाः- सुनीता दयाल
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि नगर निगम प्रशासन ने शपथ समारोह के आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नगर आयुक्त डॉ नितिन गॉड स्वयं इस पर नजर रख रहे थे। व्यवस्थाओं का उन्होंने कई बार मौके पर जाकर जायज़ा भी लिया। मेरठ में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हंगामे को लेकर नगर निगम प्रशासन बेहद चिंतित था मगर जिस तरह से व्यवस्थित ढंग से आयोजन सफल हुआ। तो नगर निगम प्रशासन की ने राहत की सांस ली। साथ ही नगर निगम प्रशासन की व्यवस्थाओं की लोक प्रशंसा करते भी नजर आए ।अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, शिव पूजन यादव, पशु कल्याण अधिकारी अनुच्छेद अनुज सिंह का डॉक्टर चीफ इंजीनियर एनके चौधरी अधिशासी अभियंता फ़रीद अहमद ज़ैदी का विशेष योगदान था।
#nagarnigam #drnitingour #ghaziabadmayor #sunitadayal #oppositionnews