Breaking News

ghaziabad news लोनी में राष्ट्रीय युवा सप्ताह, सांस्कृतिक दिवस का आयोजन

ghaziabad news  गाजियाबाद(13जनवरी 2023) स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में 12 से 19 जनवरी 2023 तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद और उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार और लेखा व कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा के निर्देशन में  किया जा रहा है।

इसके तहत शुक्रवार को सांस्कृतिक दिवस का आयोजन गिरी मार्केट लोनी में किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन अनीता रूहेला  ने  किया। जबकि कार्यक्रम का संयोजन माया भाटी ने  किया । जिसमें सबसे पहले  एकल गायन प्रतियोगिता में  मरियम, प्रथम, मुस्कान द्वितीय,और मीनाक्षी राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, एकल नृत्य प्रतियोगिता में  प्रेरणा ने प्रथम, संजना ने द्वितीय और नविया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

युगल गायन में सुरमया और सादिका ने पहला स्थान, सोनी और दीपिका  ने दूसरा स्थान , तथा निगार और बुशरा ने  तीसरा स्थान प्राप्त किया, युगल नृत्य में खुशबू व राधिका पहला, अंशू राशि दूसरा, तथा दीपिका और सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अनूप कुमार, संचालन अरशद पठान ने किया तथा सुमित आदि मौजूद थे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *