Breaking News

ghaziabad news जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता:-भूपेन्द्र सिंह

ghaziabad news  गाजियाबाद(28 अप्रैल 2023) बीजेपी के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। राजनगर आरडीसी में सुनीता दयाल के कार्यालय में बीजेपी का मुख्य चुनाव कार्यालय बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा भारतीय जनता पार्टी ने जो आपने मेनिफ़ेस्टो में जो कहा वह करके दिखाया। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। भारतीय जनता पार्टी के जो एजेंडे थे जैसे कश्मीर से धारा 370 हटाना, हिंदुओं की आस्था का प्रतीक राम मंदिर बनाना जैसे सभी बड़े एजेंडा डबल इंजन की सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में कहे वह पूरा करके दिखाएं। उन्होंने कहा देश में 9 वर्षों से मोदी सरकार वे 6 साल से प्रदेश में योगी सरकार चल रही है दोनों सरकार देश व प्रदेश के हितों में काम कर रही है।

डबल इंजन की सरकार ने बेरोजगारी व स्वास्थ, बिजली पानी सड़क जैसी समस्याओं पर काम करते एक नया रूप प्रदेश में दिया।वह भूपेंद्र चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश व प्रदेश को स्वच्छ स्वस्थ सुरक्षित बनाने का काम कर रही योगी सरकार ने अपराध पर अंकुश लगाकर अपराधियों को प्रदेश छोड़ने पर मजबूर कर दिया है भारतीय जनता पार्टी की सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पूरे प्रदेश में चला रही है प्रदेश को भयमुक्त गुंडा मुक्त बनाने का काम किया जा रहा है। और कहा अब 11 तारीख को निकाय चुनाव के दौरान मेयर और  पार्षद पद के उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। सभी जनप्रतिनिधियों से मुझे यह उम्मीद है इस बार महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल भारी बहुमत से जीता कर  ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में मदद करेंगे उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी होने वाले 2023 निकाय चुनाव में सभी नगर निगमों में भारी बहुमत के साथ विजय होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह, प्रदेश महामंत्री  सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक मुरादनगर अजीत पाल त्यागी, सदर विधायक अतुल गर्ग, विधायक साहिबाबाद सुनील शर्मा, प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और कैप्टन विकास गुप्ता, रमेश चंद तोमर पूर्व महापौर आशु वर्मा निवर्तमान महापौर आशा शर्मा बलदेव राज शर्मा अशोक गोयल अमर दत्त शर्मा अशोक मोगा पवन गोयल अजय शर्मा किशन वीर सिरोही कामेश्वर त्यागी वीरेश्वर त्यागी योगेश त्रिपाठी जगदीश साधना राजीव शर्मा प्रशांत चौधरी पृथ्वी सिंह सुनील यादव एसपी सिंह विजय मोहन पूर्व महानगर महामंत्री राजीव अग्रवाल महामंत्री पप्पू पहलवान सुशील गौतम राजेश त्यागी मयंक गोयल अनिल खेड़ा  बॉबी त्यागी संजय कुशवाहा महीम गुप्ता राहुल गोयल करण गुप्ता पूनम कौशिक रनिता सिंह  सुमन सिंह लवली कौर पूनम चौधरी डॉ अशोक नगर गौरव चोपड़ा मोनू त्यागी विपुल अग्रवाल इसके साथ ही सभी वरिष्ठ लोग ,कार्यकर्ताओं  के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे!

#bjpstatepresident #bhupendarsingh #bjpmayercandidate  #sunitadayal  #oppositionnews

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *