ghaziabad news गाजियाबाद (21जनवरी 2023)भारत के पहले ग्रीन म्युनिसिपल बांड का गाजियाबाद नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा प्रस्तुतीकरण।
दिल्ली में सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित म्युनिसिपल बांड कार्यशाला प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसमें बांड के अनुभव उससे होने वाले लाभ एवं प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की गई, नगर आयुक्त ने प्रोजेक्ट की यथास्थिति के बारे में भी सभा को जानकारी दी जिसमें प्रोजेक्ट द्वारा किस प्रकार औद्योगिक जल व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने का कार्य कराया जा रहा है, उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।
डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि दिल्ली के ललित होटल में sebi की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें म्युनिसिपल बॉन्ड पर प्रेजेंटेशन दी गई, उत्तर भारत के कई नगर निगम द्वारा कार्यशाला में हिस्सा लिया गया जिसके समक्ष मार्च 2021 में निर्गत ग्रीन म्युनिसिपल जो कि भारत का पहला ग्रीन म्युनिसिपल बांड है जिस पर गाजियाबाद नगर निगम लगातार कार्यवाही कर रहा है जिसके फलस्वरूप साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र को औद्योगिक जल की बेहतर व्यवस्था होगी जिससे औद्योगिक इकाइयों को भी लाभ मिलेगा। राजस्थान उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा आदि नगर निगम से अधिकारीगण, शासन के प्रतिनिधि गण तथा सेबी के प्रतिनिधि गण मौजूद थे। जिन के समक्ष ग्रीन म्युनिसिपल बांड के अंतर्गत चल रहे प्रोजेक्ट के विषय पर जानकारी दी गई साथ ही समय मार्च 2024 तक प्रोजेक्ट के माध्यम से कार्य पूर्ण करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है जानकारी साझा की गई।
#greenmunicipalbond #nagarayukt #nagarnigamghaziabad #drnitingour #oppositionnews