Breaking News

ghaziabad news कायाकल्प, नगर निगम ने कूड़ाघरों को बदला सैल्फीप्वाइंट में

ghaziabad news गाजियाबाद(3 दिसंबर 2022)गाजियाबाद नगर निगम ने स्वच्छता के प्रति अपनी लगातार मेहनत को साकार करने की एक मिसाल बना दी। गाजियाबाद नगर निगम ने शहर से 122 स्थानों से कूड़ाघरों को स्थाई रूप से विलोपित (खत्म) कर दिया हैं। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा स्थाई रूप से विलोपन किया गया है जिसमें जनभागीदारीता भी सुनिश्चित कराई गई है।

जीवीपी के स्थाई विलोपन के उपरांत महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने उद्घाटन किया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन गाजियाबाद नगर निगम ने किया।  जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हुए जिनसे गाजियाबाद नगर निगम की ओर से अपील की गई कि वह उस स्थान पर कूड़ा ना डालें गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कूड़ा घर विलोपित किया जा चुका है जिसका स्थाई विलोपन हुआ है शहर की स्वच्छता में सहयोग करें अपील की गई है।

महापौर आशा शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम तथा क्षेत्रीय निवासियों ने मिलकर शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य किया है जिसमें ऐसे स्थान जहां कूड़ा पड़ता था वहां अब सेल्फी प्वाइंट बन गए हैं हरी-भरी ग्रीनरी से वही स्थान सभी का मन में हो रहे हैं शहर की स्वच्छता में सभी की भागीदारी था आवश्यक शहर में स्थाई कूड़ा घर विलोपन पर सभी को बधाई दी गई साथ ही अवगत कराया गया कि कई स्थानों पर बेंच लगाई गई है कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं कई स्थानों पर कूड़ा घर विल ओपन कर ग्रीनरी लगाई गई है इस तरह का प्रयास शहर की स्वच्छता में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किया गया है।

नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने बताया  कि शहर से 122 ऐसे स्थान है जहां से कूड़ा घर स्थाई रूप से विलोपित किए गए हैं ऐसे स्थानों को साफ करा कर मरम्मत का कार्य करा कर ब्यूटीफिकेशन किया गया है कुछ स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं 85 बड़े स्थान तथा 37 छोटे स्थान है जहां से स्थाई रूप से कूड़ा घर विलोपित किया गया है।

 

जीवीपी के स्थाई विलोपन का कार्यक्रम गाजियाबाद नगर निगम द्वारा राज नगर आरडीसी में आयोजित किया गया जहां पर रिबन काटकर महापौर तथा नगर आयुक्त ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र त्यागी भी उपस्थित थे सभी उपस्थित लोगों ने वहां  पर सेल्फी ली तथा तिरंगे के गुब्बारों को हवा में लहराया।

इस मौके पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे डॉ मिथिलेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ अनुज उद्यान प्रभारी, क्षेत्रीय जोनल प्रभारी तथा अन्य टीम के सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने सम्राट चौक विजय नगर जोन, मेरठ रोड सिटी जोन, राज नगर आरडीसी कवि नगर जोन मे भी कार्यक्रम का आयोजन किया और  स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाया ।

#mayorghaziabad #ashashrma #ghaziabadnagarnigam #nitingour   #ghaziabadadministration, oppositionnews

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *