ghaziabad news गाजियाबाद (12 फरवरी2025) पूर्व केंद्रीय मंत्री, किसान कमेरों की बुलंद आवाज, स्व. चौधरी अजीत सिंह की 86वीं जयंती चितौड़ा में चेयरमैन अमरजीत सिंह बिडडी के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि के अलावा हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें मौजूद सभी लोगों ने आहुति डालकर किसान मसीहा को श्रद्धांजली दी और चौधरी अजीत सिंह के जीवन और उऩके किये गए महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की गई, जहां सभी ने उनके किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया।
इस मौके पर चेयरमैन अमरजीत सिंह बिडडी ने कहा, “चौधरी अजीत सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों और कमेरों की आवाज़ को बुलंद किया। वह सात बार लोकसभा सांसद और एकबार राज्यसभा सदस्य और चार बार केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद पर रहे। जब भी उन्हें सत्ता मिली, उन्होंने किसानों के हक में नीतियाँ बनाईं और क्रांतिकारी फैसले लिए। अजयवीर चौधरी ने कहा कि जब चौधरी अजीत सिंह उद्योग मंत्री थे, तब उन्होंने देशभर में 44 नई चीनी मिलें शुरु कराईं और मिल की दूरी 25 किलोमीटर से घटाकर 15 किलोमीटर करवाई। जिससे गन्ना किसानों को सीधा लाभ हुआ और उनकी आय में वृद्धि हुई। क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन ने कहा वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि किसानों के सच्चे मसीहा, कुशल प्रशासक और समाजसेवी थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मुखिया’ दिलावर सिंह’ डायरेक्टर इंद्रपाल सिंह’ ऋषिपाल सिंह’ आनंद सिंह’ हरेंद्र फौजी’ विजयपाल सिंह’ पवन कुमार’ राजीव कुमार’ दया वीर सिंह’ राजवीर सिंह’ सुशील सिंह’ सोनपाल सिंह’ मास्टर योगेंद्र सिंह’ समरजीत सिंह’ महक सिंह’ जोगिंदर सिंह’ रामकुमार सिंह’ गौरव प्रताप सिंह’,सौरभ प्रताप सिंह’ गोपी ठाकुर’ विशाल सिंह’ बलवान सिंह’ विक्रम सिंह’ कुशल पाल सिंह’ गौतम सिंह’ राजवीर सिंह’ अजय कुमार’ उदेश कुमार’ जितेंद्र सिंह’ बलजीत सिंह’ ब्रह्मदत्त’ जगत सिंह’ सतबीर सिंह’ जगपाल सिंह’ जगत सिंह’ संजीव मौके पर मौजूद थे।
इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय मेरठ रोड तिराहे पर जिला व महानगर संगठन ने द्वारा स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी को समर्पित हवन का आयोजन किया।। जिसमें पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता जिला व महानगर के पदाधिकारी मौजूद थे।
हवन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मैम्बर तेजपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अयूब अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक वर्ग सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू, प्रदेश के महामंत्री रविन्द्र चौहान प्रदेश सचिव,ओ डी त्यागी, राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष अमित त्यागी सरना,बॉबी चौधरी,प्रदीप त्यागी,मोमिन ख़ान,जगराज सिंह बालियान,सुनील चौधरी,दिनेश शर्मा,राजेंद्र चंदेला,किशन लाल राघव मौजूद थे।