Breaking News

ghaziabad news देश का बजट सर्व हितकारी व सर्व स्पर्शी है:-बेनीवाल

ghaziabad news गाजियाबाद(6फरवरी 2023) मोहन नगर के आईटीएस कॉलेज के सभागार में भाजपा महानगर जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को हुई।

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में चली  महानगर गाजियाबाद की जिला कार्यसमिति बैठक एवं डाटा प्रबंधन कार्यशाला चार सत्रों (उद्घाटन सत्र, राजनीतिक प्रस्ताव डाटा प्रबंधन कार्यशाला सत्र, आगामी कार्यक्रम सत्र, समापन सत्र) में चली।

कार्यसमिति का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन,वंदे मातरम् गायन कर संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना पढ़ी। तदोपरान्त उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के सभी के सामने विषय विस्तार किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों के साथ बजट पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने देश के बजट को सर्व हितकारी, सर्व स्पर्शी बताया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने की।

दूसरे सत्र में शोक प्रस्ताव के बाद मौन धारण करने के बाद राजनैतिक प्रस्ताव को पढ़ते हुए उसका सदन में समर्थन पढ़ते हुए सर्वसम्मति दी गई। राजनैतिक प्रस्ताव में  बलदेव राज शर्मा, विधायक सुनील शर्मा,पूर्व महापौर आशु वर्मा,धीरज शर्मा, बॉबी त्यागी, चमन चौहान, संजीव झा आदि शामिल थे। यह सत्र डाटा प्रबंधन एवं उपयोगिता पर केंद्रित रहा। जिसमें भाजपा आईटी के क्षेत्रीय संयोजक अंबर स्वामी के ने सभी को सरल एप से जोड़कर उसकी उपयोगिताओं के बारे में बताया। डाटा प्रबंधन कार्यशाला का संचालन राहुल गोयल ने किया। दूसरे सत्र की अध्यक्षता पूर्व महापौर आशु वर्मा ने की।

भोजन उपरान्त तीसरे सत्र में प्रदेश मंत्री महानगर के प्रभारी अमित बाल्मीकि के द्वारा आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने आगामी , कार्यक्रम मंडल कार्यसमिति, बूथ सशक्तिकरण, मंडल सशक्तिकरण, जी 20 के बारे में बताया। आगामी 9 में बजट गोष्ठी, 11 फ़रवरी को भाजपा समर्पण दिवस मनाएगी। प्रबुद्ध संगोष्ठी , सहकारिता चुनाव अप्रैल के अंत में निकाय चुनाव का आयोजन किया जाएगा।

कार्यसमिति के समापन सत्र में पूर्व मंत्री और शहर विधानसभा विधायक अतुल गर्ग के ने सभागार में सभी कार्यकर्ताओं का हौंसला बुलंद करते हुए आभार व धन्यवाद के साथ कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

महानगर कार्यसमिति वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मोहन, पूर्व विधायक प्रशान्त चौधरी, निवर्तमान महापौर आशा शर्मा, चेयरमैन रीना भाटी, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, राजेंद्र यादव, कामेश्वर त्यागी, रुचि गर्ग,  सुशील गौतम,  आदि मौजूद थे।

#bjpdistrictworkingcommitteemeeting #bjp #mlasunilsharma #oppositionnews

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *