rajiv gandhi a great leader देश कभी राजीव गांधी के योगदान को नहीं भुला पाएगा
ghaziabad news राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति के जनक तो थे ही साथ ही, देश में मोबाइल कंप्यूटर और संचार माध्यम के विकास का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ही जाता है। देश राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता । राजीव गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में ही नहीं बल्कि देश के नेता के रूप में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश का विकास करने का काम किया था। ये मानना है गाजियाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का। दरअसल पुराना बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर स्व. राजीव गांधी की याद में कार्यकर्ता व नेता इकठ्ठा थे।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र यादव के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए देश के महान नेता राजीव गांधी के जीवन पर विचार गोष्ठी के साथ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री दीपा कॉल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति के जनक थे। देश राजीव गांधी जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता राजीव गांधी जी ने कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में नहीं बल्कि देश के नेता के रूप में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश के विकास को करने का काम किया था। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहां की राजीव गांधी ने युवाओं को ताकत देने के लिए 18 साल से वोट का अधिकार दिया युवाओं को ताकत देने के लिए कंप्यूटर क्रांति देश के अंदर लाए और सभी जातीय और धर्मों को पंचायत में भागीदारी देने के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर पंचायती राज को मजबूत किया। देश कभी राजीव जी के योगदान को नहीं भुला पाएगा। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमे अपने प्रारंभिक राजनीतिक जीवन में राजीव गांधी के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। अफसोस जाहिर करते हुए उन्होने दावा किया कि राजीव गांधी बहुत कम समय तक जीवित रहे, लेकिन अगर राजीव गांधी कुछ लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री होते तो आज भारत दुनिया की सुपर पावर बन चुकी होती। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नसीम खान ने कहा कि हम सभी कांग्रेसी आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में अपने महान नेता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं प्रदेश सचिव ने कहा कि राजीव गांधी जी का लोहा केवल भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व में माना जाता था। राजीव गांधी की सोच दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भारत को विश्व पटल पर मजबूत बनाने की थी। इसीलिए आज पूरा विश्व उन्हें विकास पुरुष के नाम से पहचानता है। पूर्व महानगर अध्यक्ष वीके अग्निहोत्री ने कहा कि आज कांग्रेस के लिए बहुत संकट की घड़ी है चालाक और देश विरोधी लोग सत्ता में मौजूद है बल छल कपट के साथ वह लोग चुनाव जीतकर अपने आप को राष्ट्रवादी बताने की कोशिश करते हैं लेकिन उनकी पूरी नीति देश विरोधी रही है और कांग्रेस ने देश को बनाया। वह लोग कांग्रेस को समाप्त करने की बात करते हैं आज हम सभी कांग्रेसियों को निश्चय करना चाहिए कि सरकार में मौजूद ऐसी ताकत को हराने के लिए रात दिन एक करेंगे यही राजीव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विचार गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विधि विभाग के जिला अध्यक्ष रजनीकांत राजू ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ठ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेंद्र शर्मा जिला कांग्रेस नेता इरशाद अली कल्लू पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष विजयपाल चौधरी कांग्रेस नेता पूजा अल्पसंख्यक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष एहसान अली नगर शहर अध्यक्ष सोनू रुखसार कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनीता उपाध्याय अभिनेता राकेश पाल सुशील कुमार गुप्ता,मोदीनगर के नीरज प्रजापति , खोड़ा कॉलोनी से कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता कांग्रेस कमेटी के महासचिव नितिन त्यागी मुरादनगर पुष्पेंद्र राठोर पीसीसी खोड़ा कॉलोनी जिला कांग्रेस कमेटी केl सचिव राजेंद्र दिनेश सिंह जी गांधीवादी नेता निकुंज ओझा लेखराज त्यागी संजय शर्मा सुरेश दोसा चांद वीर चौधरी चांदनी चौधरी सलमान खान अमन ठाकुर एडवोकेट अजर अनीता शर्मा आदि शामिल रहे।
#ghaziabadnews #राजीव_गांधी #rajiv gandhi #r

ajiv_gandhi_a_great_leader #rajiv_gandhi #congress_leader #congress_news #oppositionnews #opposition_news #azadkhalid #azad_khalid