Breaking News

ghaziabad nagar nigam गाजियाबाद में नगर निगम की बड़ी पहल

nagar nigam ghaziabad news
nagar nigam ghaziabad news

-शहर में पेय जल सीवर समस्या का हो तत्काल समाधान:महापौर
गाजियाबाद (24 अगस्त 2022)- गाजियाबाद नगर निगम जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर हो गया है। महापौर आशा शर्मा ने आज जल कल विभाग के अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति एवं सीवर समस्याओं को लेकर बैठक की। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में पेय जल सीवर समस्या का तत्काल समाधान होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आये दिन पेयजल एवं सीवर की समस्या बढ़ रही है। जिसके कारण शहर की जनता परेशान होती है और आप वबाग कम्पनी के भरोसे छोड़ देते है। उन्होने निर्देश दिए कि पार्षदों के समस्या को लेकर फ़ोन आये तो फ़ोन उठाकर उनकी समस्या का समाधान किया जाए। शहर में पेयजल एवं सीवर की समस्या को दूर किया जाए। साथ ही सभी अधिकारी समस्या को सुनकर उसका निस्तारण कराकर शिकायतकर्ता को सूचना दे। सीवर की समस्याओं को वबाग कंपनी के लोगो को समस्या बात कर भूले नही उनसे उसी दिन उपडेट ले ताकि कंपनी को भी काम करना आए।
बैठक जी एम जल आनंद त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता योगेंद्र यादव, सहायता अभियंता ओम प्रकाश,अवर अभियंता अजय कुमार एवं सोमेन्द्र तोमर उपस्थित रहे। #ghaziabadnagarnigam #oppositionnews #ghaziabadnews #nagarnigamghaziabad

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *