Breaking News

पत्नी को चरित्रहीन बताकर प्रधान ने गोली मारकर हत्या की; बचाने दौड़ी बेटी को भी किया घायल, आरोपी गिरफ्तार



जिले में गंगापुर गांव के प्रधान ने बुधवार गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। जबकि बचाव के लिए दौड़ी 14 वर्षीय बेटी पर भी फायर कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। उसे डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। आरोप है कि, आरोपी प्रधान को पत्नी चरित्र पर शक था। जिसके विवाद में वह आपा खो बैठा और अपने छोटे भाई की लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी रवीश पांडेय ग्राम प्रधान हैं। वह परिवार में पत्नी कुसुम पांडेय व तीन बेटों के साथ रहते थे। पिछले कई दिनों से प्रधान को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था। इसी को लेकर गुरूवार देर रात दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने घर में रखे छोटे भाई के लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी पर फायर झोंक दिया। जिससे पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

अपनी मां को बचाने के लिए दौड़ी 14 वर्षीय बेटी खुशी भी गोली लगने से घायल हो गई। आनन-फानन में बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां बेटी की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे रूपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिह ने आरोपी प्रधान को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि प्रधान ने अपने पत्नी के चरित्र को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी। छोटे भाई की तहरीर पर आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल से बारह बोर कारतूस, एक मिस फायर कारतूस व बंदूक बरामद हुई है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


पुलिस ने घायल बेटी को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, लेकिन हालत बिगड़ने लगी तो उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *