Breaking News

जिलाधिकारी ने छात्राओं को दी सिविल सर्विस से सम्बंधित जानकारी

opposition news गाजियाबाद (30मई, 2024) समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के मद्देनज़र जिन छात्राओं का रूझान भविष्य मे सिविल सर्विस की तरफ है उन्ही में से कुछ बाल भारती पब्लिक स्कूल, बृज विहार, की छात्राओं को गाजियाबाद कलैक्ट्रेट का विजिट कराया ।

​ जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह से बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने काउंसलर मिताली चटर्जी की अगुवाई में मुलाकात की और उनसे अनुमति प्राप्त कर कलेक्ट्रेट का विजिट किया। जिलाधिकारी ने छात्राओं से मुलाकात के दौरान उन्हें सि​विल सर्विस से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। इस मुलाकात के दौरान एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट भी मौजूद थे। बाद में छात्राओं ने कलेक्ट्रेट का विजिट किया छात्राऐं बेहत खुश दिखी। कलेक्ट्रेट का विजिट शाम्भवी वर्मा, आशवी कोहली, अगरिका भारद्वाज, यशिका कौशिक, आन्या परमार, अदित्रि केसरी, भव्या शिबोरा, खुशी, ने किया।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *