Breaking News

अब तक 4.26 लाख संक्रमित; राजस्थान में रिकवरी रेट 77%, यह देश में सबसे बेहतर, इसके बाद मध्यप्रदेश और बिहार का नंबर



देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 26 हजार 140 हो गई है। 1 लाख 74 हजार 803 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 37 हजार 252 ठीक हो चुके हैं। कुल 13 हजार 704 मरीजों की मौत हो चुकी है।बीते 24 घंटे में 15 हजार 140 मरीज बढ़े। सबसे ज्यादा 3870 केस महाराष्ट्र में और इसके बाद 3000 मामले दिल्ली में आए।संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने की वजह बीते दिनों टेस्टिंग का बढ़ाया जाना भी है। 16 जून तक देश में अधिकतम डेढ़ लाख टेस्ट हुए थे, अब इनकी संख्या 2 लाख के करीब है। रविवार को1 लाख 90 हजार 730 कोरोना टेस्ट किए गए।

देश में 4 लाख 26 हजार के पार कोरोना केस

इस महीने संक्रमितों की संख्या5.50 लाख हो सकती है

बीते 2 दिनों से हर दिन 15 हजार संक्रमित बढ़ रहे हैं। अगले पांच दिन में देश में कोरोना मरीजों की संख्या 5 लाख औरमहीने के आखिरी तक5.50 लाख हो सकती है।

13 दिन से ठीक होने वालों की संख्या एक्टिव केस से ज्यादा

देश में 8 जून तक 1 लाख 29 हजार 504 एक्टिव केस थे। इस दिन तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 1 लाख 29 हजार 19 थी। इसके अगले दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक्टिव केस से आगे निकल गई और तब से यह लगातार बढ़ रही है।

कामाख्या मंदिर 3 दिन के लिए बंद किया गया

असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर को आजसे शुरू हुएअंबुवाची उत्सव की वजह से 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया। उत्सव के दौरान मेला भी लगता रहा है, लेकिन इस बार कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से मंदिर प्रशासन मेलेकी मेजबानी नहीं कर रहा है। पिछली बार इस मेले में करीब 25 लाख लोग आए थे। इस बार सिर्फधार्मिक अनुष्ठान होंगे। 75 दिन के लॉकडाउन के बाद मंदिर को 8 जून को खोला गया था। कामाख्या देश की 51 शक्तिपीठों में से एक है।

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: राज्य में 24 घंटे में 179 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 41 मरीज इंदौर में मिले। भोपाल में 34 और उज्जैन में 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।राज्य मेंअब तक4329 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3185 मरीज ठीक हुए हैं।
  • महाराष्ट्र:बीते 24 घंटे में यहां3870 संक्रमित मिले। यह एक दिन में कोरोना के नए केस का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। शनिवार को यहांसबसे ज्यादा 3874 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। पुणे में भी24 घंटे में 823 मामले सामने आए। यहां यह एक दिन में संक्रमितों कीसबसे बड़ी संख्या है।
  • उत्तरप्रदेश: राज्य में संक्रमितोंकी संख्या 17 हजार 200 पहुंच गई। बीते 24 घंटे मेंबागपत में 11, हरदोई और मुरादाबाद में 8-8, मुजफ्फरनगर में 2 फर्रुखाबाद में 7, एटा में डॉक्टर समेत 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

प्रयागराज की यह तस्वीर सोमवार को ली गई है। यहां लॉकडाउन खत्म हो गया है और अब घाटों पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ रही है। लोग यहां जल चढ़ाने और योग करने के लिए आ रहे हैं।

  • राजस्थान:यहां सोमवार को 67 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव अाई। इनमें से जयपुर में 28, धौलपुर में 10, कोटा, अजमेर और झुंझुनूं में 6-6, जबकि दौसा में 5, टोंक में 2 औरसिरोही में 1 मरीज मिला। नए संक्रमितों में 2 दूसरे राज्यों के हैं।
सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने सोमवार को पुष्कर में रेत से यह कलाकृति बनाई। इसका उद्देश्य लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करना है।
  • बिहार: राज्य में सोमवार को 24 जिलों में संक्रमण के 149 मामले सामने आए। इनमें से सबसे ज्यादा 23 मरीज मधुबनी में मिले। इसके अलावा सहरसा में 18,दरभंगा में 17, पटना में 16 और किशनगंज में 11मरीज मिले। भागलपुर, सीवान, सुपौल, वैशाली में 5-5, बक्सर, मधेपुरा में 4-4 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इन 10 जिलों के अलावाबाकी 14 जिलों में 1 से 2 मरीज मिले।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *