Breaking News

अब तक 4.56 लाख केस: दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 3947 केस बढ़े, देश में मरीजों का रिकवरी रेट 6% बढ़ा, 2.58 लाख ठीक हुए



देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या4 लाख 56हजार 62 हो गई। मंगलवार को 15 हजार 600 नए मरीज बढ़े और 10 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 3947 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राजधानी में अब तक 66 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में3,214 नए मरीज सामने आए, यहां 248 लोगों की जान गई। देश में कोरोनाका रिकवरी रेट भी 6% बढ़कर56.38% हो गया है।

दूसरी ओर, इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने राज्य सरकारों से कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने को कहा है। काउंसिल ने कहा कि कोरोना के लक्षण वाले सभी लोगों की जांच की जाए। तीन तरह की जांच से संक्रमितों की पहचान आसानी से होगी। सामान्य लक्षण वालों का एंटीबॉडी टेस्ट किया जाए। इसी तरह कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों कारैपिड एंटीजन टेस्ट और गंभीर लक्षण वालों की आरटी-पीसीआर टेस्टिंग की जाए।

मरीजों के ठीक होने की दर में 6% इजाफा
देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के साथ मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब रिकवरी रेट 56.38% हो गयाहै। 4 दिन में इसमें 6% का इजाफा हुआ। इसके पहले 19 जून को रिकवरी रेट50.12% था। अब तक देश में 2 लाख 58 हजार 523 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

सरकार 50 हजार वेंटिलेटरखरीदेगी

कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या के बीच केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाना शुरू कर दिया है। सरकार ने पीएम केयर फंड के दो हजार करोड़ रुपएसे 50 हजार वेंटिलेटर खरीदने का फैसला लिया है। ये सारे वेंटिलेटर मेड इन इंडियाहोंगे। इसके लिए पांच भारतीय कंपनियों को ऑर्डर दिया है। इनमें 30 हजार वेंटिलेटर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड तैयार करेगी। अन्य 20 हजार वेंटिलेटर 4 कंपनियां मिलकर बनाएंगी।

LIVE UPDATES :

  • इंडियन नेवल सर्विसेज शिवाजी लोनावाला के 12 ट्रेनी सेलर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक ये सारे संक्रमित एक ब्लॉक से मिले हैं। ऐसे में इसके अन्य ब्लॉक में फैलने की संभावना है। डिफेंस मुंबई के पीआरओ ने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रिकॉशंस लिए जा रहे हैं।

  • देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच एक राहत की खबर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा भारत में संक्रमण का असर काफी कम है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना से प्रति 1 लाख लोगों में जहां औसतन 6.04 लोगों की मौत हो रही है। वहीं, भारत में प्रति एक लाख की आबादी पर एक मौत हो रही है।

  • सबसे ज्यादा खराब हालात इंग्लैंड में है। यहां प्रति एक लाख की आबादी पर मौत का आंकड़ा 63.13 है। स्पेन में इतनी ही आबादी पर 60.60, इटली में 57.19, अमेरिका में 36.30, जर्मनी में 27.32, ब्राजीलमें 23.68 और रूस में 5.62 है। राहत की बात है किआबादी के लिहाज से सबसे बड़ा देश होने के बावजूद भारत में अभी सबसे कम मौतें हो रहीं हैं।

  • दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने विशेष सचिव गृह बीएस भल्ला को दिल्ली के कोरोना मैनेजमेंट के लिए नोडल ऑफिसर बनाया है।

  • पंजाब सरकार नेहोटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल्स खोलने की मंजूरी दे दी। हालांकि, इनमें50% लोग ही आ सकेंगे। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने कहा है कि राज्य में स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई सेपहले नहीं खोले जाएंगे।

  • डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि भारत और कुछ अन्य देशो में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है, लेकिन इसका कारण टेस्टिंग में आई तेजी को नहीं माना जा सकता। डब्ल्यूएचओ के हेल्थ डिजास्टर प्रोग्राम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. माइकल रेयान ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा किनए मामलों की बढ़ती संख्या का कुछ हिस्सा जांच में तेजी के कारण हो सकता है।

प्रति 10 लाख आबादी पर दिल्ली में सबसे ज्यादा 3162 संक्रमित हैं। इसके बाद 1111 संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।

दिल्ली में 5 दिन से एक्टिव केस घट रहे, ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

दिल्ली में 17 जून को सबसे ज्यादा 27 हजार 741 एक्टिव केस थे। इसके बाद से इसमें कमी आ रही ही है। सोमवार कोयह आंकड़ाघटकर 23 हजार 820 हो गया।

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: यहां मंगलवार को 183 मामले सामने आए और 4 मौतें हुईं। सबसे ज्यादा 54 मरीज इंदौर में मिले। भोपाल में 29, मुरैना में 23, ग्वालियर में 6, जबलपुर में 5मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में अब तक 12 हजार 261 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 9,335 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से अब तक 525 की जान गई।
  • महाराष्ट्र: यहां मंगलवार को 3,214 संक्रमित मिले और 248 की मौत हुई। आईएनएस शिवाजी के 8 कैडेट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुंबई में 824, ठाणे में 1,116 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 39 हजार 010 हो गई है, इनमें से 62 हजार 883एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 6,531 लोगोंने जान गंवाई।
मुंबई के बायकुला में यह कोरोना मरीजों के लिए बनाया गया क्वारैंटाइन सेंटर है। इसमें 1000 बेड की सुविधा है।
  • उत्तरप्रदेश: यहां मंगलवार को 571नए मरीज बढ़े और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर में 59, गाजियाबाद में34और लखनऊ में 26 पॉजिटिव केस मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 18 हजार 893 पहुंच गई। यहां कोरोना से अब तक 588लोगों ने दम तोड़ा है।
  • राजस्थान: यहां मंगलवार को 395 मामले आए। इनमें से जयपुर में 107, जोधपुर में40, भारतपुर में 18मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या15,627 हो गई है। अब तक365 लोग जान गंवा चुके हैं।
  • बिहार: बिहार में मंगलवार को 157 मामले आए। पटना में सबसे ज्यादा 35 औरसमस्तीपुर में 32 लोगों कीरिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में अब तक8,050 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें54 लोगों की मौत हो चुकी है।6,027 मरीज ठीक भी हुए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


ये फोटो राजस्थान के बीकानेर की है। यहां अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। राजस्थान में 15,431 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जबकि 356 लोगों की मौत हो चुकी है।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *