Breaking News

देश में संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार, सिर्फ 9 दिन में ही एक लाख से ज्यादा मरीज बढ़े; अब तक 4 लाख केस



देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 4 लाख के पार हो गई। सिर्फ 9 दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 से 4 लाख हो गया। देश में 11 जून को 2 लाख 98 हजार 289 मरीज थे, जो आज बढ़कर 4 लाख 566 हो गए। मरीजों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है।

पहले पायदान पर अमेरिका है। यहां 22 लाख 98 हजार 108 मरीज हैं, जबकि ब्राजील (10,38,568) और रूस (5,76,952) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।इधर,दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने सभी कोरोना मरीजों को 5 दिन क्वारैंटाइन सेंटर में रखने का फैसला वापस ले लिया।उन्होंने कहा कि अब उन्हीं मरीजों कोक्वारैंटाइन सेंटर में रखा जाएगा, जिन्हें क्लीनिकल असेसमेंट के बाद अस्पताल में भर्ती कराने लायक नहीं पाया जाएगा। जिन मरीजों में हल्के लक्षण होंगे, वे पहले की तरह घर में आइसोलेट हो सकेंगे।

एक दिन पहले ही उप राज्यपाल ने सभी मरीजों को क्वारैंटाइन सेंटर में रखने का आदेश जारी किया था। इसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल हुई थी।

इधर, देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4 लाख 566हो गई। तमिलनाडु में 2396, राजस्थान में 158, मध्यप्रदेश में 142 मरीज मिले। यह आंकड़े Covid19.org और राज्य सरकार से मिली जानकारी के आधार परहैं।

कोरोना अपडेट्स

  • तमिलनाडु में एक दिन में सबसे ज्यादा 2396 कोरोना मरीज मिले, जबकि 38 लोगों की मौत हुई। यह लगातार चौथा दिन था, जब राज्य में 2 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले।इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 708 हुई।
  • सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को बताया कि विदेशों में फंसे 2.75 लाख भारतीयों को अब तकफ्लाइट और शिप के जरिए देश लाया गया।

5 दिन,जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
19 जून 14721
18 जून 13826
17 जून 13107
13 जून 12031
14 जून 11374

दिल्ली में मरीजों की संख्या 50 हजार के पार

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार के पार चली गई। शुक्रवार कोराजधानी में रिकॉर्ड3137 मरीज बढ़े, जबकि 66 की मौत हुई।इसके साथ राजधानी में मौतें भी 2035 हो गई हैं।यह एक दिन में मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:भोपाल में शनिवार को 48 मामले मिले। इनमें भाजपा के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी शामिल। राजधानी में अब संक्रमितों की संख्या 2505 हो गई। इनमें से 1700 से मरीज ठीक हो चुके हैं।इंदौर में संक्रमितों की संख्या 4246 हो गई। इनमें से 3149 स्वस्थ हुएहैं।

यह फोटो भोपाल के न्यू मार्केट की है। कोरोना के ज्यादा मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने यहां शनिवार और रविवार को बाजार बंद करने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस के पीआरओ प्रणय अशोक ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी की संक्रमण से मौत हुई। इसके साथ मुंबई पुलिस में अब तक 31 जवान दम तोड़ चुके हैं। उधर, राज्य में संक्रमण से अब तक 2349 पुलिसकर्मी जान गंवा चुके हैं।

मुंबई के रमाबाई आंबेडकर नगर में मास स्क्रीनिंग की जा रही है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की एक टीम यहां रोज सैंपल इकट्ठा कर रही है। इस टीम में 50 सदस्य हैं। बुधवार से यह काम शुरू हुआ है।

उत्तरप्रदेश:मुरादाबाद जिले में शनिवार को 8 मरीज मिले। वहीं, महिला समेत दो मरीजों की मौत हुई। इसके साथ, संक्रमितों का आंकड़ा171 हो गया। लखनऊ में 20, जालौन में 3, और फर्रूखाबाद में चार मरीज मिले। संतकबीरनगर में 14, हरदोई में 8, रामपुर में 9 संक्रमित मिले। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 14048 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 5 लाख 42 हजार 972टेस्ट किए जा चुके हैं।

यह तस्वीर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर की है। यहां शुक्रवार को 25 नए मामले सामने आए। इसके साथ इस जिले में संक्रमितों की संख्या 330 तक पहुंच गई है।

राजस्थान:राजस्थान में शनिवार को 158केस सामने आए। इनमें धौलपुर में 40, जयपुर में 36, भरतपुर में 34, झालावाड़ में 12, सिरोही में 11, करौली में 10, राजसमंद में 8, बीकानेर में 3, भीलवाड़ा, झुंझुनू और सवाई माधोपुर में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, राज्य के बाहर से आया एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला। इसके साथ कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 14314 पहुंच गया है।

बिहार: राज्यके 13 जिलों में शनिवार को90 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इस तरह अब राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7380 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, औरंगाबाद में 21, बांका में 18, भागलपुर में 1, दरभंगा में 11, गोपालगंज में 1, जहानाबाद में 6, मधेपुरा में4, पटना में 2, मुजफ्फरपुर में 1, पूर्णिया में 4, समस्तीपुर में 15, सुपौल में 5 और वैशाली में 1संक्रमित की पहचान हुई।

यह फोटो पटना के रबींद्र बालिका इंटर-कॉलेज की है। यहां सीआरपीएफ के संक्रमित जवानों के लिए क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है। शुक्रवार को यहां भारी बारिश होने से पानी जमा हो गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


फोटो नई दिल्ली की है। यहां हेल्थ वर्कर कोरोना के एंटीजन टेस्ट के लिए मरीज की नाक से स्वाब सैम्पल लेते हुए।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *