Breaking News

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस सेवादल

नई दिल्ली(31 जनवरी 2021)- गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवादल किसानों का खुलकर समर्थन किया। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दिये गये निर्देश के बाद देशभर में कांग्रेस सेवादल ने खुलकर किसानों का समर्थन शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी और यूथ अध्यक्ष यतेंद्र सोनी की पहल पर इस कार्यक्रम में काफी लोगों ने हिस्सा लिया।
इसके अलावा देशभर के कई हिस्सों में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बापू की पुण्यतिथि और ध्वज वंदन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर ऐसे ही कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। हावड़ा जिले में सभापति तारकनाथ श्रीवास्तव ने स्व. राजीव गांधी जी की मूर्ति के सामने एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। जबकि विशाखा पट्टनम में भी सिटी सेल्समेन मीटिंग का आयोजन किया गया।
जबकि जिला सरगुजा में कांग्रेस सेवादल ने रविवार को बतौली विकासखंड के ग्राम मांजा में ध्वज वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया ।इस मौके पर पर ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं ग्राम पंचायत के प्रबुद्ध नागरिकों सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल जिला अध्यक्ष शिव अग्रहरी जी, महामंत्री परवेज आलम गांधी जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेवादल अध्यक्ष महेश एक्का जी,मीडिया प्रभारी ईश्वर सोनी जी,सचिव अरुण गुप्ता जी,छेरतु राम जी,शिवबालक यादव जी,जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष अवधेश गुप्ता जी और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा ग्रामीण मौजूद थे। जबकि मध्य प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वज वंदन कार्यक्रम एवं प्रदेश सेवादल नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री चन्द्रप्रकाश वाजपाई जी मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री रजनीश हरवंश सिंह जी समेत काफी लोग मौजूद रहे।

congress sewadal give support to farmers

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *