Breaking News

वापस लेना होगा किसान विरोधी क़ानून: कांग्रेस सेवादल

सीहोर (28 जनवरी 2021)- कांग्रेस का वादा है देश सेवा और की सुरक्षा। साथ ही कांग्रेस की मांग है कि काले कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा। मौक़ा था गणतंत्र दिवस का जहां कांग्रेस सेवादल ने जनहित में सरकार को चेताया। नरेंद्र खंगराले अध्यक्ष जिला सेवादल कांग्रेस व देश बचाओं संविधान बचाओं के अध्यक्ष के द्वारा डॉ अम्बेडकर पार्क में गणतंत्र दिवस पर्व पर झंडा वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ बलबीर तोमर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश राय के द्वारा की गई। विशेष अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ अनीस खान व जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पूर्व पार्षद दर्शन वर्मा थे।
इस मौक पर सबसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एवोकेट सुरेश गुप्ता नईम नबाव, पवन राठौर राजीव गुजराती ने डॉ अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष कैंडिल जलाकर पुष्प मालाएं चड़ाई। तत्पश्चात धमेंद्र ठाकुर राजेंद्र ठाकुर मोहम्मद शमीम राजाराम बड़े भाई प्रतीम दयाल चौरसिया, सीताराम भारती, भूरा यादव, देवेंद्र ठाकुर, मुकेश ठाकुर, मृदुल तोमर जगदीश निकोदिया, एडवोकेट शरद जोशी ने झंडा वंदल कार्यक्रम में आमंत्रित किसानों का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। किसानों को हाथों से झंडा वंदन कराकर राष्ट्रीय गान कराया। देश के शहीदों को नमन करते हुए कार्यक्रम के आयोजक नरेन्द्र खंगराले व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम से ध्वज को सलामी दी,मुख्य अतिथि डॉ बलबीर तोमर ने कहा की देश की सेवी और रक्षा करना कांग्रेस का मूल उददेश्य है।
कांग्रेस दुखी गरीब किसान व नाजावों के हित की संरक्षक है। अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी राकेश राय ने संबोधन में केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल तेल गैस तथा राशन सामग्री जैसे दालों के बढ़ाए गए दामों की निंदा की उन्होने कहा की नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों विरोध में लाए गए काले कानून को समाप्त कराने सेवादल कांग्रेस हर मोर्चे पर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ी है। विशेष अतिथि डॉ.अनीस खान, दर्शन सिंह वर्मा, पवन राठौर ने बताया की देश का राष्ट्रध्वज हमारी शान है। इसे बरकरार रखने के लिए संकट की घड़ी में पूरा देश सैनिकों के साथ खड़ा है। कार्यक्रम का संचालन निशांत उर्फ पिक्की वर्मा सेवादल कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मांगीलाल टिमरई एवं सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष कमल सूर्यवंशी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद गण आरती नरेंद्र खंगराले, विवेक राठौर, रममेश राठौर, रामू चौधरी, मोहम्मद अशफाक इरफान बेल्डर, सुनील दुबे महफूज कुरैशी बंटी, अनीस कुरैशी पंकज शर्मा एडवोकेट श्रवण वास्तवार, के.के. गुप्ता, भगत सिंह तोमर, लोकेंद्र वर्मा, मटरूटेलर, लतीफ उरर्रमन कमलेश यादव, केके गुप्ता, मुन्नालाल मालवीय, शोभाराम अहिरवार श्यामलाल महोबिया पन्नालाल खंगराले, मुन्नालाल निरंजन कपिल उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय,घनश्याम जाटव, बदरीदसबंत, गुमान सिंह जाटव, लखन सिंह सोलिया, सरपंच गण वंशीलाल बकोदिया खारपा, नदंकिशोर मालवीय मोगराराम, विक्रम सिंह मेवाड़ा, देवकरण सूर्यवंशी रमेश प्रजापति, बालमुकुद ठेकेदार, छतरसिंह ठाकुर, विश्राम सिंह धनवारे, असाफ पठान, हैदरमीर, कमल सिंह ठाकुर, भागीरथ रघुवंशी, हरिओम रघुवंशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, ममता त्रिपाठी, मीरा रेकवार, नीतू सिंह, मीरा टिमरई, मना वर्मा, आशा गुप्ता, ममता शर्मा इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपास्थित रहे।

congress sevadal warn government
congress sevadal warn government on agriculture bills

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *