
भाईचारा ही देश का विकास है :लोकेश चौधरी
गाजियाबाद (14 जनवरी 2024)- महानगर कांग्रेस ने रविवार की शाम को भारत जोडो न्याय यात्रा का संदेश अपने पूरे जिले तथा शहर मे देने के लिये भारत जोडो न्याय मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मालीवाडा चौक से प्रारंभ करके कुरैशी मार्केट, नेहरू नगर, गाजियाबाद पब्लिक स्कूल, बसंत सिनेमा चौक, मालीवाडा, प्राणगढी, दीनागढी, लोहिया नगर, लालक्वाटर, होते हुए गांधी पार्क पर समापन किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन मे पूरे देश मे महगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। देश की 60प्रतिशत जनता दो समय के खाने के लिए रोटी का इन्तजाम मुश्किल से कर पा रही है। ऐसे मे हमारे नेता जननायक राहुल गांधी जी ने पूर्व मे कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4000 किमी की पदयात्रा करने के बाद आज से मणिपुर से मुम्बई तक की लगभग 7000 किमी की यात्रा शुरू की है। इस यात्रा मे श्री राहुल गांधी देश के करोडो लोगों से सीधे संपर्क करेंगे। यह यात्रा बहुत बडा राजनैतिक बदलाव लायेगी और इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव मे भारी बहुमत से इन्डिया गठबन्धन की केन्द्र मे सरकार बनेगी।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशांत गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी की यह यात्रा मंहगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार अन्याय से त्रस्त देश की जनता को इन समस्याओं से मुक्ती और न्याय दिलाने के लिए एक संघर्ष यात्रा है। मणिपुर मे पिछले लगभग आठ महिनो चल रही मारकाट, अराजकता, और महिलाओ पर हो रहे अत्याचार यहां तक की उन्हे निर्वस्त्र करके घुमाने पर भी देश के प्रधानमन्त्री का मौन यह साफ दर्शाता है कि उनकी मानवीय संवेदनायें बिल्कुल खत्म हो चुकी है।ऐसे संवेदना विहीन व्यक्ति को प्रधान मन्त्री की कुर्सी पर बने रहना उचित नही है। श्री राहुल गांधी जी की यह लगभग 7000 किमी की यह यात्रा करोडों लोगों से सीधा संवाद शीघ्र ही होने वाले लोकसभा चुनाव मे केंद्र से भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड फैंकेगी और देश मे इन्डिया गठबन्धन की सरकार बनेगी जो लोगों को मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार से मुक्ती दिलाने के लिए कार्य करेगी।
यात्रा में ओमदत्त गुप्ता, कमलेश कुमार, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ,डॉ रत्ना नारायण पांडे,बाबूराम शर्मा, कासिम प्रधान, आशुतोष गुप्ता, बलराज सिंह चावडा,इस्माइल खान, अमित गौड, राजीव गुप्ता, रिजवान मालिक, मनोज शर्मा, खुर्शीद खान,बी के शिशोदिया, सुनील भारती, रियाज अहमद, महेंद्र गौतम, विक्रांत चौधरी, सविता जैसवाल नसीम खान, कुलभूषण मोनू, शहजाद मिर्जा बेग, रितेश कसाना अविनाश मेहता, अलीमुद्दीन अब्बासी बल्लू कुरैशी निजामुद्दीनआदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।