Breaking News

देश की ताक़त कांग्रेस-कांग्रेस का बल सेवादल: सैम पित्रोदा

नई दिल्ली (18 जून 2021)- वर्तमान हालात में कांग्रेस ही देश को सही दिशा देते हुए जनता के हितों की रक्षा कर सकती है। यह कहना है, जाने माने इंटरनेश्नल आईटी एक्पर्ट और डिजिटल इंडिया के जनक माने जाने वाले सैम पित्रोदा का। गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं के साथ ज़ूम मीटिंग में बोलते हुए सैम पित्रोदा ने कहा कि देश और जनता की सेवा ही राजनीति का सच्चा मार्ग है। इस मौके पर बोलते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संघठक लाल जी भाई देसाई ने कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता हर समय देश की सेवा के तैयार है और कोविड जैसी महामारी के बीच भी जनता के लिए हर समय तैयार रहने वाले कार्यकर्ता पर कांग्रेस पार्टी को गर्व है।
दरअसल कांग्रेस हाइकमान के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संघठक लाल जी देसाई ने सेवादल को मज़बूत करने का बीड़ा उठाया हुआ है। लाल जी देसाई की कोशिश है कि इस साल के अंत तक सेवादल के कार्यकर्ता ज़िले से लेकर ब्लॉक और गांव स्तर तक जनता से सीधे जुड़ें। इसी कड़ी में गुरुवार को देशभर और विदेश में भी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को कामयाबी का मंत्र देने और मार्गदर्शन के लिए जाने माने आईटी एक्सपर्ट और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के सहयोगी रहे ओवरसीज़ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सैम पित्रोदा को आमंत्रित किया गया था। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आज़ाद ख़ालिद ने एक प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए बताया कि इस मौके पर सैम पित्रोदा ने अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि स्व. राजीव गांधी देश के लिए कुछ नया और हितकारी करने की सोच के तहत डिजिटल टैक्नॉलाजी का लाने का मन बना चुके थे। लेकिन विपक्ष और खासतौर से भाजपा की सोच केवल सरकार का विरोध करने की ही थी। इतना ही नहीं उस समय के नेता स्व. अटल बिहारी बाजपेयी तो डिजिटल क्रांति का विरोध करने के लिए संसद में बैल गाड़ी से ही जा पहुंचे थे। लेकिन ये स्व. राजीव गांधी जी की मज़बूत इच्छाशक्ति और विजन का नतीजा है कि आज हर भारतवासी न सिर्फ डिजिटल क्रांति से पूरी दुनियां से जुड़ गया है बल्कि कोविड महामारी के बीच दूर रहकर भी मोबाइल और इंटरनेट के ज़रिए एक दूसरे से जुड़ा रहा। इतना ही नहीं आज रेलवे का ऑनलाइन रिज़र्वेशन हो या फिर बैंकिंग की प्रक्रिया सब कुछ स्व. राजीव गांधी की सोच और उनकी टीम के मेहनत का नतीजा है। सैम पित्रोदा ने कहा कि कभी ये मत सोचो कि विरोधी क्या कहेंगे बल्कि देशहित में अच्छा सोचना और करना ही सच्ची सेवा और देशभक्ति है। सैम पित्रोदा ने कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीति का मतलब केवल ख़ुद को चमकाना या कुर्ते का कलफ ही नहीं है, बल्कि जब तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तरह जनता की सेवा नहीं की जाएगी. तब तक राजनीति का सफर व लक्ष्य अधूरा ही है। सैम पित्रोदा ने कहा कि वर्तमान समय में सत्ताधारी कुछ नेता जनता के हित के बजाए अपना अपना पेट भरने मे लगे हैं, जिसकी वजह से देश के सामने लगातार संकट की खड़ा होता जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस ही देश का भविष्य और राजनीतिक विकल्प है। सैम पित्रोदा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल ही कांग्रेस की असल ताक़त है। इसको मज़बूत करना हर कार्यकर्ता का फर्ज़ है।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्य़क्ष व मुख्य संघठक श्री लाल जी देसाई ने कहा कि कांग्रेस सेवादल अब नये जोश और बदलाव के साथ मैदान में आ रहा है। कांग्रेस सेवादल चरण वंदना के बजाए जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को समझाने और उसके दर्द को समझने की कोशिश करेगा। लाल जी देसाई ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जल्द ही हम दस लाख सदस्यों के लक्ष्य को पा लेंगे। साथ ही उन्होने अच्छा कार्य करने के लिए राजस्थान यूनिट की सराहना की और हरियाणा के महिला संघठन की कार्यकर्ताओं को शेरनी की संज्ञा से अंलकृत किया। लाल जी देसाई ने सैम पित्रोदा और मीटिंग में मौजूद सैंकड़ो लाइव सदस्यों और लाखों ऑनलाइन लोगों के बीच कांग्रेस सेवादल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता राजनीति से पहले देश और जनता की सेवा को अपना फर्ज समझता है, और इन पर हमें गर्व है।
सात संमदर पार विदेश से सेवादल कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए सैम पित्रोदा ने कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं के सवालों का भी जवाब देकर उनका मार्गदर्शन किया। इस मौके पर हरियाणा महिला कांग्रेस से सुश्री सुनीता शर्मा व राजस्थान समेत देशभर कार्यकर्ताओं के सवालों से उनके जज़्बे को समझा जा सकता है।
ज़ूम मीटिंग को सफल और सरल बनाने में जन सेवा विभाग के प्रभारी श्री किरन मोरास का ख़ास रोल रहा, जिन्होंने एक एक तथ्य को संजोकर लोगों के सामने पेश किया। किरन मोरास और उनकी एक्सपर्ट टीम ने कांग्रेस सेवादल के रिपोर्ट कार्ड को बेहद सलीक़े से ऑनस्क्रीन पेश किया। साथ ही नौजवान साथी मीत पटेल ने एक सोशल मीडिया व आईटी एक्सपर्ट के नाते सोशल मीडिया के महत्व को समझाया और सैम पित्रोदा से लोगों को सीधे जोड़ने का कार्य बखूबी अंजाम दिया। सैम पित्रोदा के साथ हुई इस मीटिंग में कांग्रेस सेवादल के सचिव श्री दिनेश कौशिक, श्री बलराम भदौरिया, श्री अमरजीत सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री सी.पी यादव, श्री नरेंद्र बातिश, श्री विष्णु कुमार,श्री दिनश्वर त्यागी, सुश्री मीना जी, पूरन जी समेत देशभर से सैंकड़ो लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

sam pitroda with congress sewadal

About The Author

Momizat Team specialize in designing WordPress themes ... Momizat Team specialize in designing WordPress themes

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *