Breaking News

baghpat news बागपत पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

baghpat news गाजियाबाद(3जनवरी 2023) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार की शाम को बागपत में समाप्त हो गई। इससे पहले यात्रा लोनी पहुंची वहां से भारी मात्रा में लोगों के साथ चलते हुए बागपत पहुंची। इस दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे और राहुल गांधी लोगो का अभिवादन करते रहे।इस दौरान उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर कांग्रेसमें प्रियंका गांधी ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उनका अपने भाई पर गर्व है और वह देश की जनता के लिए लड़ रहे हैं। वह एक योद्धा हैं। इससे पहले गाजियाबाद से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लोनी पहुंचे और राहुल गांधी की यात्रा के साथ चले। शाम के वक्त यात्रा बागपत पहुंची और समाप्त हो गई । बुधवार को यह यात्रा एक बार फिर शुरू होगी। इसका पड़ाव मवी कला गांव बागपत में बनाया गया है।

इस मौके पर राहुल गांधी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह प्रमोद तिवारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी सलमान खुर्शीद,गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी,पूर्व मंत्री सतीश शर्मा,  प्रमुख रूप से शामिल थे। इस यात्रा में भारी संख्या में भीड़ जुटी।

#rahulgandhi  #bharatjodoyatra #congressparty #oppositionnews

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *