Breaking News

जनरल नरवणे कहा- चीन के साथ सटी सीमा पर स्थिति नियंत्रण में, नेपाल के साथ भी मजबूत रिश्ते



सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने शनिवार को चीन और नेपाल के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर बयान दिया। नरवणे ने कहा कि मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि चीन के साथ हमारी सीमाओं पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हम लगातार बातचीत कर रहे हैं। कोर कमांडर स्तर की बातचीत शुरू हुई है और स्थानीय स्तर पर समकक्ष रैंक के कमांडरों की बैठकों के साथ जारी है। नरवणे शनिवार को देहरादून में आईएमए के पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ हमारे रिश्ते मजबूत हैं। हमारे पास भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक रिश्ते हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। यह आगे भी मजबूत रहेंगे।

लद्दाख के साथ सिक्किम में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनातनी चल रही है। दोनों देश के कोर कमांडरों के बीच बातचीत जारी है। इसके बाद, टकराव कम हुआ है। चीन ने बुधवार को कहा था कि दोनों देशों के बीच सेना पीछे हटाने को लेकर आपसी सहमति बन चुकी है। भारत पहले ही साफ कर चुका है कि दोनों देशों के बीच तनाव पूरी तरह तब खत्म होगा, जब चीन सीमा से 10 हजार सैनिकों को हटाएगा। इससे पहले मई के पहले हफ्ते में सिक्किम में भी भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आ गए थे।

भारत और नेपाल में सीमा विवाद चल रहा

  • भारत और नेपाल में सीमा विवाद के कारण रिश्ते तनावपूर्ण हैं। आठ मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपूलेख से धाराचूला तक बनाई गई सड़क का उद्घाटन किया था। इसके बाद नेपाल ने लिपूलेख को अपना हिस्सा बताते हुए विरोध किया था। 18 मई को नेपाल ने नया नक्शा जारी किया। इसमें भारत के तीन इलाके लिपूलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को अपना हिस्सा बताया।
  • भारत और नेपाल के बीच जारी सीमा विवाद के बीच शुक्रवार को अहम खबर सामने आई। नेपाल की तरफ से बिहार के जानकीनगर बॉर्डर पर फायरिंग हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। तीन घायल हुए। दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। जानकीनगर बिहार के सीतामढ़ी जिले में आता है। यहां भारत का सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तैनात है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


सेना प्रमुख नरवणे शनिवार को देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा- बातचीत से विवाद हल होते हैं। नेपाल और चीन से बातचीत जारी है।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *