
देश में इन दिनों चुनावी माहौल बना हुआ है। इसी बीच बुधवार को लगभग 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज 27 मार्च को भारत ने अंतरिक्ष में नया इतिहास रच दिया है। भारत ने तीन मिनट में अंतरिक्ष में एलईओ (लो अर्थ ऑर्बिट) सैटेलाइट को मार गिराया। अमेरिका, चीन और रसिया के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा ऐसा देश बन गया है।
पीएम मोदी ने इस मिशन को ‘मिशन शक्ति’ का नाम दिया। आज भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बन गया है। पीएम ने बताया कि LEO सैटेलाइट को मार गिराना एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, इस मिशन को सिर्फ 3 मिनट में पूरा किया गया है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने सारे लक्षय को हासिल कर लिया है। इसके लिए भारत में निर्मित सैटेलाइट का इस्तेमाल किया गया था।
पीएम ने कहा अंतरिक्ष में ये ऑपरेशन किसी के खिलाफ नहीं है। हमारा मकसद शांति बनाए रखना है न कि युद्ध का माहौल बनाए रखना। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस मिशन में किसी भी संधि या समझौते का उल्लंघन नहीं हुआ है।