फिल्म दगंल में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली जायरा वसीम इन दिनों चर्चा में है। फिल्म दगंल सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी जायरा वसीम ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान कर दिया है। जायरा ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टामग्राम पर एक लंबा सा स्टेाटमेंट शेयर कर अपने दिल की बात साझा की है। इस स्टेटटमेंट के बाद हर कोई हैरान है कि जायरा ने यह फैसला कैसे लिया।
जायरा ने साफ शब्दों में लिखा है कि 5 साल पहले मैंने बॉलीवुड में आने का फैसला लिया था और उसके बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। पांच साल की मेरी बॉलीवुड यात्रा काफी थकाने वाली रही। मैं अपनी अंतरात्मा से लड़ती रही। मैं अपनी छोटी सी जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ पा रही हूं और बॉलीवुड से अपना नाता हमेशा के लिए तोड़ रही हूं। जायरा ने आगे लिखा है कि मैंने काफी सोचा और समझा फिर जाकर ये फैसला लिया।
जायरा वसीम के इस फैसले से उनके फैंस को झटका लगा है। फैंस ट्विटर पर उनके इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और हैरानी जता रहे हैं। फैंस को उनके इस फैसले पर यकीन ही नहीं हो रहा है। हालांकि फैंस के कमेंट अलग अलग तरह के हैं। कुछ उनके सपोर्ट में हैं तो कुछ उनका विरोध भी कर रहे हैं।
फिल्म दंगल के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली जायरा वसीम का यह बयान और कदम हैरान कर देने वाला है। फिल्मव में उन्हों ने पहलवान गीता फोगाट का रोल निभाया था। कम उम्र में उन्होंाने बडी सफलताएं हासिल कीं। बॉलीवुड के बडे फिल्मरमेकर्स पर उनकी नजर थी। दंगल के बाद 2017 में जायरा वसीम आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में भी नजर आईं और इस फिल्म के लिए उन्हेंे फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक का अवॉर्ड मिला था।
जायरा उस वक्त भी चर्चा में आईं, जब एक शख्स ने फ्लाइट में उनके साथ बदतमीजी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो जायरा वसीम ‘स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्मं की शूटिंग खत्म हुई है। इस फिल्म में वो प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ काम कर रही हैं।