Breaking News

बिहार विधानसभा चुनाव- समाजवादी पार्टी ने खोला तीसरा मोर्चा

mulayam singh
लखनऊ (17 सितंबर 2015) समाजवादी पार्टी का बिहार के विधानसभा चुनाव के लिए तीसरा मोर्चा मोर्चा वजूद में आया है। इसमें सपा के अलावा पार्टी एनसीपी, पीए संगमा की पार्टी और बिहार के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव की समाजवादी जनता दल शामिल है। गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि तीसरा मोर्चा बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

लखनऊ में विक्रमादित्य में पार्टी मुख्यालय पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ तीसरे मोर्चे में शामिल सभी प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल में सपा के वरिष्ठ नेता किरयमय नंदा और सपा की बिहार इकाई के प्रदेश रामचंद्र सिंह यादव भी मौजूद थे।

पटना में शुक्रवार को तीसरे मोर्चे के नेताओं की बैठक होगी। जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के सम्बंध में बात की जाएगी। इस मौके पर राजद के पूर्व उपाध्यक्ष और बिहार के वरिष्ठ नेता रघुनाथ झा भी मौजूद थे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *