Breaking News

nagar nigam news “फ्लावर शो” से नगर निगम करेगा हर घर प्लांटेशन के लिए जागरूक

nagar nigam news गाजियाबाद(2 फरवरी2025)  नगर निगम जल्द ही फ्लावर शो आयोजित करने जा रहा है। फ्लावर शो में हर घर प्लांटेशन के लिए  जागरूक होगा। साथ ही वेस्ट से तैयार आकृतियां आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी। इसके आयोजन में  लैंडक्राफ्ट तथा हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी की अहम भूमिका निभाएंगी। यह तीन दिवसीय आयोजन इस माह के अंतिम सप्ताह में होगा। जिसके लिए गाजियाबाद नगर निगम जोर शोर से तैयारियां शुरु कर दी हैं।  हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी की अध्यक्ष रमा त्यागी त्यागी  ने शुक्रवार को  नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक से मुलाकात के बाद योजना बनाई ।

ललित जायसवाल कई वर्षों से गाजियाबाद में फ्लावर शो का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है । इस बार गाजियाबाद नगर निगम के साथ मिलकर लैंडक्राफ्ट और भी अधिक भव्यता से फ्लावर्स शो करने के लिए योजना बना रहा है। ललित जायसवाल ने बताया गया फ्लावर शो के माध्यम से शहर को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता रहा है। इसी क्रम में नगर निगम के साथ इंदिरापुरम नीति खंड के स्वर्ण जयंती पार्क में फ्लावर शो का आयोजन होगा। पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी बड़े-बड़े शहरों व्यापारी भी मेले में अपना स्टॉल लगाएंगे।

इस बारे में रमा त्यागी ने बताया कि फ्लॉवर शो में पर्यावरण जागरूकता के लिए कई प्रतियोगिताएं भी रखी जाएगी साथ ही कार्यक्रम में वर्कशॉप भी होगी। जिससे होम कंपोस्टिंग, बाल्कनी गार्डन, ट्रे गार्डन, कचरा निस्तारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाएगा।

प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज ने बताया कि हर बार फ्लावर शो में गाजियाबाद नगर निगम अपनी विशेष भूमिका निभाता है इस बार गाजियाबाद नगर निगम ने फ्लावर शो किया जा रहा है जो कि शहर को प्लांटेशन के प्रति जागरूक करेगा, फ्लावर शो में मियावकी पद्धति  से प्लांटेशन, तथा घर में ही फूलों और सब्जियों को उगाने की पद्धति से अवगत कराएगा, इसके साथ ही  कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी फ्लावर शो में होंगेl।

नगर आयुक्त गाजियाबाद ने  बताया कि फ्लावर शो शहर का भव्य कार्यक्रम है जिसमें बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ कई वर्कशॉप भी होगी पर्यावरण से शहर को जोड़ा जाएगा। हर घर को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा शहर की स्वच्छता और सुंदरता हर घर की जिम्मेदारी है फ्लावर शो की आयोजन से शहर वासियों को लाभ होगा कार्यक्रम में हर वर्ग को जोड़ा जाएगा, वेस्ट से बनी आकृतियां आकर्षण का केंद्र होगी लैंडक्राफ्ट तथा हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम को भव्यता दी जाएगी।

नगर निगम इंदिरापुरम पर विशेष फोकस कर रहा है, इसी क्रम में गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने फ्लावर शो का आयोजन भी इंदिरापुरम में रखा है। कार्यक्रम की आयोजन से न केवल शहर को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा बल्कि इंदिरापुरम में फ्लावर्स शो के भव्य आयोजन से क्षेत्र को भी पूर्ण रूप से सुंदर व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने की तैयारी निगम कर रहा है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *