Breaking News

कश्मीर से कन्याकुमारी तक कांग्रेस सेवादल किसानों के सम्मान में

बापू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवादल का किसानों को समर्थन और उपवास

congress sevadal support to farmers

नई दिल्ली (31 जनवरी 2021)- किसान आंदोलन और किसानों के समर्थन में कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल खुलकर मैदान में आ गये हैं। कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई ने जिस तरह से किसानों के समर्थन का ऐलान किया है उसके बाद देशभर में सेवादल के कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में मैदान में उतर गये हैं।
दरअसल कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने सेवादल के राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में फैसला किया था कि किसानों का समर्थन किया जाना है और 30 जनवरी यानि महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उपवास रखकर किसानों के आंदोलन को समर्थन देना है। जिसके बाद कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं में एक नये जोश का संचार हुआ और देशभर में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी खुलकर किसानों के समर्थन में आ गये हैं। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी भाई देसाई का मानना है कि किसानों का आंदोलन केवल किसानों का ही आंदोलन नहीं है बल्कि यह हर भारतीय का हर गरीब का और हर आम नागरिक का आंदोलन है, जिसका समर्थन किया जाना देशहित में जरूरी है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल उतरा मैदान में
लाल जी भाई देसाई के आह्वाहन के बाद देशभर से कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रैलियों, उपवास और किसानों के समर्थन की ख़बरे आ रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां की महिला कांग्रेस सेवादल की ज़िलाध्यक्ष संध्या वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर गांधी प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ा कर प्रतिमा के सामने उपवास रखा और किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया। इस मौक़े पर मौ. सफीर, ब्लाक अध्यक्ष, रविंद्र सुखाड़िया नंदिता सिंह,बद्री ताम्रकार,हूबलाल,राजेश सोनी,आशा वर्मा,मनोज सोनी,अम्ररेंद्र सिंह,राकेश जैन, ओमकार आदि लोग मौजूद रहे।

उधर पांडिचेरी से भी कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। पांडेचेरी में श्री किशोर के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा और हरी पट्टी बांध कर किसानों का समर्थन और किसान बिल का विरोध जताया। इसके अलावा पांडिचेरी में विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। प्रदेश की चीफ ऑर्गनाइज़र एस. गुलासेखरन के नेतृत्व में मौन व्रत रखा गया। इसके अलावा प्रदेश इंचार्ज ज़फर बाबू समेत सेवादल के काफी पदाधिकारी व कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।
इसके अलावा काली तलाई हनुमान जी मन्दिर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर उपवास रखा गया और किसानों का समर्थन किया गया। यहां ब्लाक कांग्रेस सेवा दल के द्वारा 30 जनवरी का दिन “शहादत दिवस”के रूप में मनाया गया। साथ ही गांव, गरीब, किसान की आज के परिप्रेक्ष्य में “गांधी अतीत व भविष्य “पर चर्चा करतें हुए वर्तमान में देश भर एवं दिल्ली में जारी किसान आन्दोलन का समर्थन किया गया। कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओ ने खानपुर ब्लाक में भी तीनों किसान बिलों का विरोध करतें हुए एमएसपी खरीद गारन्टी की मांग की। इस मौक पर ब्लाक कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष मनोहर मेहरा, जनपद गुमानी शंकर नागर, पूर्व सेवा दल अध्यक्ष भीम राज सोनी, सेवा दल उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा, सचिव रामदयाल मीणा, जयराम मीणा, पूर्व संरपच देशराज मीणा, रामबिलास, प्रभू लाल आदि ने भाग लिया।
इसके अलावा मध्य प्रदेश के सतना में भी बापू की पुण्यतिथि पर उपवास रखकर किसानों का समर्थन किया गया। यहां परनजिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल बरमेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मौन व्रत रखा गया।
उधर मिनी मुंबई माने जाने वाले मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में कांग्रेस सेवादल ने अपनी भावनाओ का एहसास किसानों का कराया। यां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई एवं किसान आंदोलनों में शहीद हुए किसानों को मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शहर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष मुकेश रामचंद्र यादव जी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष माननीय लाल जी देसाई जी के निर्देश पर निरंतर पूरे राष्ट्र में किसान विरोधी कृषि बिल का विरोध किया जा रहा है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे राष्ट्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर बापू को ‌ श्रद्धांजलि दी जा रही है एवं पूरे राष्ट्र में किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को मौन व्रत रखकर हाथों में हरे कलर की पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि दी जा रही है यह श्रद्धांजलि का कार्यक्रम प्रदेश के प्रभारी श्री चंद प्रकाश वाजपेई जी पूर्व विधायक एवं प्रदेश के मुख्य संगठक श्री रजनीश हरवंश सिंह जी पूर्व विधायक के निर्देश पर पूरे मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर रीगल चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा के समीप कांग्रेस सेवादल इंदौर द्वारा मौन व्रत रखकर हाथों पर हरे रंग की पट्टी बांधकर कृषि के विरोध में हुए आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश ठाकुर लक्ष्मी नारायण पाठक पहलाद महावर किशोर ढोल दुबे मनीष ओझा धर्मेंद्र ठाकुर अजय दीक्षित राजीव शर्मा राकेश निर्माण खुर्शीद मंसूरी मुज़फ़्फ़र बाबा प्रदीप दुबे मुकेश गोयल दिनेश यादव अशोक नालिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
राजस्थान में किसानों का समर्थन
जबकि राजस्थान में भी कई जगहों पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिला है। उधर बांसवाड़ में भी 31 जनवरी 2021 को महीने के अंतिम रविवार को पूर्व की भाँति ध्वज वंदन का कार्यक्रम का चार खम्बा स्थित पण्डया मेमोरियल प्रागण में प्रात: 11.00 बजे आयोजित किया गया । कार्यक्रम में दिनेश जी पण्डया के मुख्य अतिथी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। महिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष गायत्री खाट ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत कर राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार महीने के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवा दल के द्वारा ध्वज वंदन करने का आह्वाहन किया। साथ ही उन्होने कहा कि सेवादल व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य सेवादल के प्रत्येक कार्यकर्ता को करना चाहिए। यूथ कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष उप प्रधान दशरथ सिंह सिंह वाघेला के द्वारा सेवा दल की रीति नीति अभी किसानों के द्वारा कृषि कानून के विरोध में आंदोलन किए जा रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन देखकर केंद्र सरकार से मांग की कि कृषि कानूनों को वापस ले। कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष धीरज मल जी डामोर ने कांग्रेस सेवा दल के प्रत्येक कांग्रेस जन को जुड़ने व कांग्रेस सेवा दल देश की आजादी में दिये योगदान को व कांग्रेश सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचा कर प्रत्येक व्यक्ति को लाभ दिलाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश जी पंड्या ने सेवादल की एहमियत पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल में पंडित जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राहुल गांधी व राहुल गांधी जी ने इस संगठन से जुड़कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है। इस कार्यक्रम में गिरीश पंड्या, ज्योत्सना डामोर, हतोक चरपोटा, प्रकाश व्यास , विजेश हाडा, सुरेश गर्ग, पुनीत दवे, किशोर बुनकर गोविंद भगोरा, कन्हैयाललाल डोडीयार, हार्दिक भट्ट, सतीश दर्जी, मेहुल सुथार, अजय शांडिल्य आदि उपस्थित थे।
राजस्थान में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता अलग अलग शहरों में किसानों के समर्थन में मैदान में आ चुके हैं। यहां के टोंक से सलीम दुर्रानी के मुताबिक़ गांधी जी की पुण्यतिथि पर बापू को विनम्र श्रदांजलि तो दी ही गई साथ ही किसानों के आंदोलन का खुला समर्थन भी किया गया। 30 जनवरी यानि गांघी जी की पुण्यतिथि पर शनिवार को गांधी पार्क टोंक में सर्व धर्म प्रार्थना सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सभी कांग्रेसजनों और मौजूद जनता का तेहदिल से धन्यवाद किया गया। टोंक से सलीम दुर्रानी ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेवादल हाजी अब्दुल ख़ालिक़ खान के नेतृत्व में लोगों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
उधर सीकर में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर गांधी विचार जनता के अधिकार को ध्यान मे रखते हुए किसानो के समर्थन मे कांग्रेस सेवादल ने बाजु पर हरि पट्टी बांधकर अहिंसा सर्किल पर एक दिवसीय उपवास रखने का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बाटङ ने बताया की भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल को वापस लेने के लिए 65 दिनों से किसानो द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा बलपूर्वक किसान आंदोलन को षड्यंत्र पुर्वक कुचलने का काम किया जा रहा है। इसी के विरोध में किसानो के समर्थन में कांग्रेस सेवादल द्वारा एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान सरकार को कृषि बिल वापस देने के लिए कह रहे है। इस आन्दोलन को और गति देने के लिए सेवादल एक बार फिर से गांव गांव ढाणी ढाणी जायेगा तथा किसानो को इस काले कानून के बारे मे विस्तार से अवगत करायेगा की इस बिल में एमएसपी को लागु नहीं किया,इस बिल मे व्यापारी कंपनी के लिए सभी खाद्यान्न को अनलिमिटेड स्टॉक रखने की व्यवस्था करदी इससे बङे स्तर पर काला बाजारी होगी, इस बिल मे किसान व कंपनी मे विवाद होने पर किसान सिविल न्यायालय नहीं जा सकता,इस बिल के कारण किसान मंडी व्यवस्था खत्म होने की व्यवस्था हो जायगी, जिससे किसानों की दुरदर्शा होगी।
इस दौरान सीकर शहर ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष रविकान्त तिवाङी,लक्ष्मणगढ ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष बुन्दु खान राजास,नेछवा ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष नन्दु सिंह शेखावत,अजितगढ ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष मोहनलाल बुनकर,खंडेला ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष गोकुल मांडिया,पीपराली ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष अनिल कुमावत,गजानन्द यादव,आन्नद चौहान,बर्मन सिहाग,मदनलाल चिरानियां,जयप्रकाश शर्मा,गोविंद जेदिया,इदरीश चौहान,ओमप्रकाश पंवार,शिवम पारीक,प्रदीप वाल्मिकी,हैदर अली पायलट,दिनेश शर्मा बठोठ,पंचायत समिति सदस्य राकेश वर्मा,कुलदीप आजाद,राध्येश्याम पुरोहित,शंकर वर्मा,श्रवण माधोपुरा,महावीर जांगीङ,हरिश कुमार,सुरेश पारीक,मोहम्मद फारुख टार्जन,सुरेश पारीक,मोहम्मद वकील सांखला,आबिद अली टेन्ट हाउस,एडवोकेट सुरेश भास्कर,ओंकरमल कलवानियां,बिङदीचन्द जांगीङ,संजय सफल,त्रिलोक सिंह सहित काफी सेवादल के कार्येकर्ता मौजूद रहे।
पंजाब में कांग्रेस सेवादल किसान के सम्मान में
उधर पंजाब से भी कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के समर्थन की ख़बरें आ रही हैं। यहां पर भी कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई के आह्वाहन पर पंजाब की स्टेट ऑर्गनाइज़र सुश्री लीला वर्मा के की कमान में एक आयोजन किया गया। जिसमें न सिर्फ किसानों को समर्थन दिया गया बल्कि केंद्र सरकार की किसान विरोध नीतियों को भी निशाने पर लिया गया। इसके अलावा श्रीमति लीला वर्मा ने पंजाब कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि वो नये लोगों को कांग्रेस से जोड़ें। साथ ही उन्होने कई शहरों से नये कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सेवादल भी ज्वाइन कराया है।
उधर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से भी किसान समर्थन में कांग्रेस सेवादल मैदान में आ चुका है। यहां पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई जी एवं प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडे जी के निर्देश पर दिनांक 30 जनवरी 2021 को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने के उपरांत किसानों के समर्थन में हरी पट्टी बांधकर कृषि कानून का विरोध किया गया।
जबकि छत्तीसगढ़ के सरगुजा में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उपवास रखकर किसानों को समर्थन दिया गया। सरगुजा के मुख्य संघठक शिव प्रसाद अग्रहरी के मुताबिक़ यहां पर गांधी चौक पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव दीपक मिश्र ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अभिषेक सिंह व परवेज़ आलम ने भी गांधी जी के जीवन पर अपने विचार रखे। इस मौके पर राजेश पांडे, बाबूलाल दूबे, गोविंद गुप्ता,मनीष पांडे, अनिल पुरी,दीपक यादव, इश्तियाक़(बउवा), सौम्य केशरवानी,आकाश सोनी,ग़ुलाम अंसारी,सुरेंद्र राम, निकुंज,मोनू सिंह,सुनील ठाकुर,देवेंद्रनाथ पांडे,शंकर अग्रवाल,अरुण गुप्ता, जहांगीरआलम, ओम प्रकाश गुप्ता समेत कांग्रेस सेवादल के काफी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

congress sevadal support to farmers

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *