Breaking News

अब तक 4.40 लाख संक्रमित: सोनिया का मोदी को पत्र- गरीबों को सितंबर तक मुफ्त अनाज दें, तमिलनाडु के सीएम की रिपोर्ट निगेटिव



देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 40हजार 450 हो गई है। सोमवार को 13 हजार 548 नए मरीज बढ़े और 10 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। महाराष्ट्र में आईएनएस शिवाजी के 8 कैडेट्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी की रिपोर्ट निगेटिव है।

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लॉकडाउन के बाद मजदूरों की बेरोजगारी और उनके सामने खाने के लिए अजान के संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। सोनिया ने देशभर में भुखमरी की आशंका जताते हुए अंत्योदय अन्न योजना के जरिए जरूरत मंदों को दिए जाने वाले मुफ्त अनाज को जुलाई से सितंबर (3 महीने) तक बढ़ाने की मांग की है।

देश में 4 लाख के पार कोरोना केस

इस महीने संक्रमितों की संख्या5.50 लाख हो सकती है

शनिवार और रविवार को 15 हजार संक्रमित बढ़े। अगले पांच दिन में देश में कोरोना मरीजों की संख्या 5 लाख औरमहीने के आखिरी तक5.50 लाख हो सकती है।

13 दिन से ठीक होने वालों की संख्या एक्टिव केस से ज्यादा

देश में 8 जून तक 1 लाख 29 हजार 504 एक्टिव केस थे। इस दिन तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 1 लाख 29 हजार 19 थी। इसके अगले दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक्टिव केस से आगे निकल गई और तब से यह लगातार बढ़ रही है।

कामाख्या मंदिर 3 दिन के लिए बंद

असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर को आजसे शुरू हुएअंबुवाची उत्सव की वजह से 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया। उत्सव के दौरान मेला भी लगता रहा है, लेकिन इस बार कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से मंदिर प्रशासन मेलेकी मेजबानी नहीं कर रहा है। पिछली बार इस मेले में करीब 25 लाख लोग आए थे। इस बार सिर्फधार्मिक अनुष्ठान होंगे। 75 दिन के लॉकडाउन के बाद मंदिर को 8 जून को खोला गया था। कामाख्या देश की 51 शक्तिपीठों में से एक है।

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: यहां सोमवार को175 मामले सामने आए और 6 मौतें हुईं। सबसे ज्यादा 44 मरीज इंदौर में मिले। भोपाल में 23, जबलपुर में 12, नीमच और मुरैना में 11-11मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।राज्य मेंअब तक12 हजार 78केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 9215 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से अब तक 521 की जान गई।
  • महाराष्ट्र:यहां सोमवार को3721 संक्रमित मिले और 113 की मौत हुई। आईएनएस शिवाजी के 8 कैडेट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुंबई में 1098, ठाणे में 1002 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 35 हजार 796 हो गई है, इनमें से 61 हजार 793 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 6283 ने जान गंवाई।
  • उत्तरप्रदेश: यहां सोमवार को591 नए मरीज बढ़े और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर में 97 और लखनऊ में 29पॉजिटिव केस मिले। राज्य मेंसंक्रमितोंकी संख्या 18 हजार 322 पहुंच गई। यहां कोरोना से अब तक 569 लोगों ने दम तोड़ा है।

प्रयागराज की यह तस्वीर सोमवार को ली गई है। यहां लॉकडाउन खत्म हो गया है और अब घाटों पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ रही है। लोग यहां जल चढ़ाने और योग करने के लिए आ रहे हैं।

  • राजस्थान:यहां सोमवार को 302 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 7 ने जान गंवाई। जोधपुर में 45,जयपुर में 42 और धौलपुर में 13मामले बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 232 हो गई, इनमें से 2966 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 356 लोगों की मौत हो चुकी है।
सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने सोमवार को पुष्कर में रेत से यह कलाकृति बनाई। इसका उद्देश्य लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करना है।
  • बिहार: यहां सोमवार को संक्रमण के 228 मामले सामने आए और एक मौत हुई। इनमें से सबसे ज्यादा पटनामें 36, मधुबनी और सीवानमें 27-27 जबकि समस्तीपुर में 18 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 7 हजार 893 हो गया, इनमें से 2074 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 52 लोगों ने दम तोड़ा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


मुंबई में अब तक 67 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। यहां के धारावी में स्वास्थ्यकर्मी डोर टू डोर सर्वे कर संदिग्ध मरीजों की जांच कर रहे हैं।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *