Breaking News

24 घंटे में 11128 मरीज बढ़े, अब 2.98 लाख केस; धनंजय मुंडे पॉजिटिव, संक्रमित होने वाले महाराष्ट्र के तीसरे मंत्री



देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 98 हजार 300हो गई है। गुरुवार को लगातार दूसरेदिन 11 हजारसे ज्यादा मरीज बढ़े और रिकॉर्ड 393 लोगों की जान गई। ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं।महाराष्ट्र मेंराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी केनेता और उद्धव ठाकरे सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह, मुंडे ठाकरे सरकार में संक्रमित होने वाले तीसरे मंत्री हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले मंत्री जितेंद्र आव्हाड और अशोक चाव्हाण संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, दोनों स्वस्थ्य हो गए हैं।

उधर,पंजाबऔर मध्यप्रदेशसरकार ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है।पंजाब सरकार ने बताया किशनिवार, रविवार और पब्लिक हॉलिडे परराज्य मेंसभी दुकानें, बाजार बंद और लोगों के घर से निकलने पर पूरी तरहपाबंदी रहेगी।

वहीं, मध्यप्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल में हफ्तेमें पांच दिन पूरा शहरखोलने का तय किया है।यहांशनिवार और रविवार को दो दिन जरूरी चीजों की दुकानों को छोड़कर शहर पूरी तरह बंद रहेगा।इसे लागू करने की तारीख अभी तय नहीं की गई है। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बताया कि कारोबारियों से चर्चा के बाद आदेश जारी किया जाएगा।

गुरुवार को महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा मरीज मिले
covid19india.org के मुताबिक,गुरुवार को महाराष्ट्र और दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले। महाराष्ट्र में 3607 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 152 ने जान गंवाई। वहीं दिल्ली में 1877 मरीज मिले और 101 मौते हुईं। दिल्ली में अब तक कोरोना से 1085 लोग दम तोड़ चुके हैं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
11 जून 11128
10 जून 11156
9 जून 9979
8 जून 8536
7 जून 10882

कोरोना अपडेट्स

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कोरोना पर अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, गुरुवार को 10,956 केस सामने आए। वहीं, पिछले 24 घंटे में 396 मौतें हुईं। इसके साथ, देश में अब तक 2 लाख 97 हजार 535 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 41 हजार 842 एक्टिव केस हैं और 1 लाख 47 हजार 195 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक 8498 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • तेलंगाना में कोविड-19 के उपचार के लिए बनाए गए तेलंगाना नोडल अस्पताल में पिछले तीन दिनों से 300 से ज्यादाजूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। ये लोग अस्पताल में बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि इस पूरे अस्पताल में 8 डॉक्टर्स हैं जो कि आईसीयू के 120 मरीजों की देखभाल करते हैं। यदि हम मरीज को क्रिटिकल केयर वॉर्ड से किसी दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट करते हैं, तो हमें ऑक्सीजन सपोर्ट देनेमें 40 मिनट का समय लगता है। जबकि यहां पूरे राज्य से संक्रमित मरीज लाए जा रहे हैं।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां गुरुवार को 192 नए मरीज सामने आए और 4 की मौत हुई। भोपाल में 85, इंदौर में 41 और उज्जैन में 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।प्रदेश में 10 हजार 241 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 2768 एक्टिव केस हैं। मध्यप्रदेश में सातवांऐसाराज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा केस हैं।

भोपाल में 75 दिन बाद गुरुवार को सब्जियों का थोक मार्केट खोला गया। यहां सुबह से लोगों की काफी भीड़ देखी गई।

उत्तरप्रदेश: राज्य में गुरुवार को 478 कोरोना संक्रमित मिले और 24 ने जान गंवाई। गौतमबुद्धनगर में 41, लखनऊ में 30, जौनपुर में 20, गाजियाबाद और हरदोई में 16-16 जबकि मेरठ में 18 मरीज मिले। प्रदेश मेंमृतकों का आंकड़ा 345पहुंच गया है। यहां कुल 12 हजार 88 मरीज मिल चुकेहैं, इनमें से 4451 एक्टिव केस हैं।

यह फोटो लखनऊ की है। अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल फ्लाइट बुक कराई थी। इसके जरिए गुरुवार को प्रवासी मुंबई से लौटे।

महाराष्ट्र:यहां गुरुवार को 3607 नए कोरोना मरीज मिले और 152 की जान गई। यह दोनों आंकड़े एक दिन में सर्वाधिक हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 94 हजार 648 हो गई, इनमें से 47 हजार 980 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3590 हो गया है।

यह तस्वीर मुंबई के बांद्रा स्थित अस्थायी कोविड अस्पताल की है। शहर में अब तक 52 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। गुरुवार को 3607 मरीज बढ़े।

राजस्थान: यहांगुरुवार को कोरोना के 238 नए केस सामने आए और 6 मरीजों ने दम तोड़ा। जोधपुर में 62, अलवर में 44,जयपुर में 38, अजमेर में 14 और धौलपुर में 12 संक्रमित मिले। राज्य में अब मरीजों का आंकड़ा 11 हजार 838 पर पहुंच गया, इनमें से 2798 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना से 265 मौतें हो चुकी हैं।

बिहार:प्रदेश में गुरुवार को 250 लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और कोई मौत नहीं हुई। सीवान में 60, मुंगेर में 36, औरंगाबाद में 19, भागलपुर और कैमूर में 10-10 जबकि मधेपुरा में 16 मरीज मिले। संक्रमितों की कुल संख्या 5948हो गई, इनमें से 2828 एक्टिव केस हैं। बिहार में कोरोना से 34 लोगों की जान गई है।

यह तस्वीर पटना के अस्थायी अस्पताल की है। राज्य में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखकर इसे तैयार किया गया है। पिछले तीन दिन में राज्य में 700 से ज्यादा मरीज बढ़े।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


यह तस्वीर दिल्ली के कस्तूरबा गांधी अस्पताल की है। सैलरी नहीं मिलने से डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने मौन रहकर प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि प्रबंधन ने पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं दी है।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *