Breaking News

नोएडा में आज तीन नए केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 63, इलाज के बाद 12 ठीक होकर पहुंचे घर



शहर में कोविड-19 से संक्रमित लोगों का आकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में तीन पाजिटिव केस आए। इसके बाद यहा संख्या बढ़कर 63 हो गई है। आज तीनों संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अच्छी बात यह कि गुरुवार को दो लोग ठीक होकर घर भी गए। ऐसे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 12 हो गई है। अब तक किसी भी मामले में वेंटिलेटर की आवश्यकता नहीं हुई है।

गौतमबुद्धनगर जनपद में गुरुवार को मिले पाजिटिव मरीजों में एक व्यक्ति सेक्टर-50 नोएडा, एक व्यक्ति सेक्टर-93 एल्डिको नोएडा व एक व्यक्ति सिल्वर सिटी ग्रेटर नोएडा सेक्टर पी-12 का है। इन सभी सोसायटी को सील कर दिया गया है। यहां सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।

जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि 51 सक्रिय व्यक्तियों को अलग-अलग चिकित्सालय में मानकों के अनुसार इलाज संभव कराया जा रहा है। वर्तमान में यात्रा विवरण के आधार पर 1862 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। इसमे 809 लोग सर्विलांस में है। कुल 1168 सैंपल लिए गए। 63 पॉजिटिव मिले। जिला अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में क्वारैंटाइन व इलाज के लिए अंबेडकर हॉस्टल में 142 लोग, शरदा में 4, सेक्टर-39 हॉस्पिटल में 248, गलगोटियां हॉस्टल में 41, जिम्स में 15, चाइल्ड पीजीआई में 29 व निजी अस्पतालों में 3 लोग भर्ती हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


नोएडा में 22 हॉटस्पॉट हैं। इन इलाकों को पूरी तरह से सील किया गया है। जरूर सामानों की होम डिलीवरी हो रही है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *