Breaking News

सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है सपा सरकार: जितेंद्र यादव

IMG-20150912-WA0000
गाजियाबाद (12 सितंबर 2015)- बात विकास की हो या फिर समाज में भाईचारे की समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। ये कहना है समाजवादी पार्टी के एमएलसी जितेंद्र यादव का। जितेंद्र यादव शनिवार को समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सागर शर्मा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि सपा सरकार ने हर वर्ग को साथ लेकर प्रदेश को विकास के मार्ग पर तेज गति से चलाया है। सपा हमेशा से ही जातिवाद को कड़ा जवाब देती आई है। उन्होने दावा किया कि जनता ने मन बना लिया है कि एक बार फिर युवा एवं उर्जावान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी जाएगी।
इस मौके पर सागर शर्मा ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित और जोश से भरा हुआ है। इस समय प्रदेश भर में सरकार ने विकास की गंगा बहाई है, जिसका लाभ सभी वर्गों को विशेष रूप से गरीब तबके को मिल रहा है। जिसके चलते प्रदेश ने सपा सरकार को बेहद प्यार और अपनापन मिल रहा है।

इस मौके पर राज चौधरी, मधु चौधरी, अलाउद्दीन अब्बासी, प्रवीन गुप्ता, सरफराज अहमद, ऋतु खन्ना, जगत यादव, मधु शर्मा, शेखर त्यागी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *