Breaking News

राहुल गांधी ने वाल्मीकि जंयती पर शोभा यात्रा का शुभांरभ किया

DSC_0220
नई दिल्ली (27 अक्टूबर 2015)- वाल्मीकि जंयती के उपलक्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वाल्मीकि समाज को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा ग्रहण करके समाज में अपना रोल अदा करे, विभिन्न क्षेत्रों में जाये जैसे पायलट बने और व्यापार चलाये। उन्होंने कहा कि यह देश सभी धर्मों और जाति के लोगों का है इसलिए सभी को यहां मिलकर भाईचारे के साथ रहना चाहिए। दिल्ली के लाल किला मैदान में आज वाल्मीकि जयंती शोभा यात्रा का शुभारम्भ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किया।
DSC_0203
मंगलवार को इस शोभा यात्रा का आयोजन वाल्मीकि चौधरी सरंपच कमेटी, दिल्ली प्रदेश व महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कमेटी दिल्ली प्रदेश के तत्वाधान में हुआ। जिसका संयोजन संस्थाओं के पेटरन पूर्व विधायक श्री जय किशन ने किया। शोभा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन के अलावा कमेटी के अध्यक्ष संजय अटवाल उपाध्यक्ष चौ दुर्गा दास पंडित, चैौ राम किशन टांक,महासचिव संजीव जावा, कोषाध्याध्यक्ष संजय टांक, सुधीर चौधरी मुख्य रुप से मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, पूर्व सांसद सज्जन कुमार, जगदीश टाईटलर, मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, पूर्व विधायक अरविन्दर सिंह, हारुन यूसूफ, वीर सिंह धींगान, राजेश लिलोथिया, चरण सिंह कंडेरा, मालाराम गंगवाल, अमरीश सिंह गौतम, किरण वालिया व सुरेन्द्र कुमार मौजूद थे।
rahul in valmiki sabha

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *