Breaking News

राष्ट्रपति का दो दिन का झारखंड का दौरा

presid
नई दिल्ली (8जनवरी 2016)-राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 9 से 10 जनवरी, 2016 तक झारखंड का दौरा करेंगे।
राष्ट्रपति 9 जनवरी, 2016 को हजारीबाग में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। उसी दिन वह एक कला दीर्घा का उद्घाटन करेंगे और रांची के ऑड्रे हाउस में झारखंड तकनीक विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।
10 जनवरी, 2016 को राष्ट्रपति रांची में निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के 88वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली लौटने से पहले वह बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे और रांची में इसके दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *